दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, शादी की प्लानिंग के बीच अचानक टूटा 4 साल का रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 04:56 PM IST

Divya Agarwal-Varun Sood dating And break up: दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक रहे हैं। लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद का हुआ ब्रेकअप, शादी की प्लानिंग के बीच अचानक टूटा 4 साल का रिश्ता

Divya Agarwal And Varun Sood break-up news: दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल में से एक रहे हैं। लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। जी हां, दिव्या अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद ये बात जगजाहिर की है। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद दोनों अपने रिश्ते के लिए बेहद सीरियस थे लेकिन अब किन्हीं वजहों से ये कपल अलग हो गया है। बता दें, अब हाल ही में दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने एक साथ एक नया घर भी खरीद लिया था। दोनों अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की प्लानिंग थे और साथ में अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे थे। 

दिव्या अग्रवाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की घोषणा की। एक लंबे इमोशनल ब्रेक-अप नोट के साथ दिव्या ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। दिव्या ने लिखा, 'जिंदगी एक सर्कस है! हर किसी को खुश रखने की कोशिश करो और कुछ भी उम्मीद मत करो। लेकिन क्या होता है जब सेल्फ लव कम होने लगता है?? नहीं, मेरे साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं किसी और को दोष नहीं देती... मुझे लगता है कि काम हो गया है और यह ठीक है। मैं सांस लेना चाहती हूं और अपने लिए जीना चाहता हूं। ठीक है! मैं औपचारिक रूप से घोषणा करती हूं कि मैं इस जीवन में अपने दम पर हूं और मैं जिस तरह से जीना चाहता हूं उसे जीने के लिए अपना समय लेना चाहती हूं!'

बिग बॉस ओटीट विनर दिव्या अग्रवाल ने आगे लिखा, 'नहीं ये हमेशा जरूरी नहीं है कि बड़े स्टेटमेंट दिए जाएं... बहाने और कारण होना आवश्यक नहीं है। इससे बाहर निकलना सिर्फ मेरी पसंद है। मैं वास्तव में उसके साथ बिताए सभी खुशी के पलों को महत्व देती हूं और उससे प्यार करती हूं। वह एक बहुत अच्छा लड़का है! वह हमेशा मेरे बेस्ट फ्रेंड रहेगा। कृपया मेरे फैसले का सम्मान करें।'

हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस और कपल के दोस्त सदमे में हैं। फैन्स लगातार इस खबर पर अपने शॉकिंग कमेंट लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'मेरा दिल दुखता है! आशा है कि आप लोगों को दुनिया की सारी खुशियां मिलेंगी और एक-दूसरे के पास वापस जाने का रास्ता मिलेगा!'

आपको बता दें, वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल ने बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप तोड़ने के बाद साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। दोनों देश की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल में से एक थे। दिव्या जब 'बिग बॉस ओटीटी' के घर के अंदर थीं तो वह वरुण के बारे में बातें किया करती थी। उन्होंने यह भी कबूल किया था कि वे शादी करने की योजना बना रहे हैं।

End of Article