Lock Upp में करणवीर बोहरा का खुलासा, तीसरी बेटी गिया से पहले वाइफ तीजे का हुआ था मिसकैरिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 08:05 AM IST

Karanvir Bohra Lock Upp: गेम शो लॉक अप में करणवीर बोहरा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। करणवीर ने बताया उनकी वाइफ तीजे सिद्धू का मिसकैरिज हो चुका है।

Lock Upp में करणवीर बोहरा का खुलासा, तीसरी बेटी गिया से पहले वाइफ तीजे का हुआ था मिसकैरिज

Karanvir Bohra on wife miscarriage in Lock Upp: रिएलिटी टीवी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। शो के एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को मेंटल हेल्थ पर बात करनी थी। टास्क में निशा रावल ने जहां पति करण मेहरा के साथ विवाद पर खुलासे किए। वहीं, करणवीर सिंह बोहरा ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी के जन्म से पहले वाइफ तीजे सिद्धू का मिसकैरिज हो गया था। 

निशा रावल की कहानी सुनने के बाद करणवीर बोहरा बाथरूम में गए और जोर-जोर से रोने लगे। जब वह बाहर आए तो सभी से कहा कि बैठ जाएं क्योंकि वह अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज बताने जा रहे हैं। करण ने कहा, 'गिया से पहले हमने कोविड के दौरान अपना बच्चा खो दिया था। हम किसी को बताने से बहुत डर रहे थे क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि लोग कहें, 'अरे यार ये क्या हो गया, कैसे हो गया, क्यों हो गया। शायद हम खुद को लोगों की बातों से बचा रहे थे। हमें अपने परिवार, रिश्तेदारों से भी झूठ बोलना पड़ा था।   

Karanvir Bohra and wife Teejay Sidhu are excited as they await for their  little one to arrive soon - Times of India

फैमिली को नहीं थी खबर
करणवीर बोहरा आगे कहते हैं, 'जब हम मेंटल हेल्थ की बात करें तो इसकी शुरुआत घर से ही होती है। घरवाले कुछ बोलते हैं, शायद उनका मतलब वह नहीं होता होगा। उन्हें चिंता है इसी कारण बोलते हैं। उसके (तीजे सिद्धू) परिवार को नहीं पता था, मेरी फैमिली को पता नहीं था। उस वक्त हमें लगा कि हम भावनात्मक तौर पर टूट गए गए थे। हमें अपने घर से मेंटल हेल्थ की शुरुआत करनी चाहिए। बाइपोलर होना, ट्रांसवुमन होना या चीजों को खो देना ये सब जिंदगी का हिस्सा है।'

Karanvir Bohra finally reunites with his 'trinity' Bella, Vienna and  Venessa after months; announces the family's return to India - Times of  India

2020 में बने थे पिता
करणवीर की पत्नी टीजे ने साल 2020 में तीसरी बेटी को जन्म दिया। करण ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों संग वीडियो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

करणवीर ने लिखा, 'मेरी नसों में जो खुशी दौड़ रही है उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यकीन नहीं कर सकता कि मैं तीन बच्चियों का पिता हूं...मेरी जिंदगी में इन 3 राजकुमारियों के साथ दुनिया पर राज करने की कल्पना करो.. मुझे ये तीन एंजेल्स भेजने के लिए धन्यवाद भगवान।'

End of Article