Bharti Singh ने घटा लिया इतना वजन, पति हर्ष लिम्बाचिया संग कॉमेडियन की ये फोटोज देख हैरान हुए फैंस!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2021, 11:06 PM IST

Bharti Singh Weight Loss: भारती सिंह ने अपना वजन बहुत तेजी से कम किया है और हाल ही में पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ शेयर की गई फोटोज में भारती का ट्रांसफॉरमेशन देखने को मिल रहा है।

Bharti Singh ने घटा लिया इतना वजन, पति हर्ष लिम्बाचिया संग कॉमेडियन की ये फोटोज देख हैरान हुए फैंस!

मुंबई: आए दिन हम सेलेब्स को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करते देखते हैं। ऐसा ही हाल कॉमेडियन भारती सिंह ने भी किया जिन्होंने सोमवार को पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ लाल रंग की पोशाक में पोज देते हुए कैद हुए। हालांकि, जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा, वह था भारती का भारी मात्रा में वजन घटाना जो कि काफी स्पष्ट रूप से दिख रहा था।

ऐसा लगता है कि वह स्वस्थ वजन हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इतना ही नहीं, जैसे ही भारती ने तस्वीरों को शेयर किया लाखों फॉलोवर्स खुद को रोक नहीं पाए और अचानक परिवर्तन के लिए कॉमेडियन की तारीफ होने लगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को कैप्शन दिया गया था, 'एक साथ मजबूत' और यहां तक ​​कि हर्ष ने भी इसी कैप्शन के साथ फोटोज को शेयर किया। भारती को लाल झिलमिलाती पोशाक में देखा जा सकता है, जबकि हर्ष ने सूट पहन रखा है। दोनों ने रोमांटिक अंदाज में पोज दिए और सभी को हैरान कर दिया।

यहां देखें भारती का पोस्ट:

उनके पोस्ट के तुरंत बाद, फैंस ने कमेंट बॉक्स में लिखना शुरू कर दिया कि उनकी मेहनत साफ दिखाई दे रही है। एक यूजर ने लिखा, 'मैम आप कितनी पतली हो गई,' वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, 'सो प्रिटी... लव योर ट्रांसफॉर्मेशन।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'ओह भारती बहुत पतली हो गई।' एक अन्य ने चुटकी ली, 'वाह भारती मैम में इतना अंतर आ गया।'

इतना ही नहीं एक शख्स ने उनसे यह तक पूछ लिया कि वह अपना पहला बच्चा कब पैदा करने का प्लान बना रही हैं।

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब भारती के वजन घटाने ने सबका ध्यान खींचा है। फोटो-शेयरिंग एप्लिकेशन पर उनकी कई तस्वीरें हैं जिसमें उनका ट्रांसफॉरमेशन दिख रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिट रहने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का विकल्प चुना, जिससे उन्होंने 15 किलो तक वजन कम किया।

वर्कफ्रंट के मामले में कहा जा रहा है कि अभिनेत्री-कॉमेडियन अपना नया शो लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।

End of Article