राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में फफक कर रोते नजर आईं भारती सिंह, कपिल शर्मा ने इस तरह से कॉमेडियन को संभाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 02:21 PM IST

Bharti Singh emotion on Raju Srivastava prayer meet : राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में सुनील पाल, कॉमेडियन भारती सिंह और कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स नजर आए। कपिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा में फफक कर रोते नजर आईं भारती सिंह, कपिल शर्मा ने इस तरह से कॉमेडियन को संभाला
Photo Credit: Instagram

Bharti Singh emotion on Raju Srivastava prayer meet : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं है। लेकिन वो हमेशा अपने फैंस के दिलों में रहेंगे। 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया था। कॉमेडियन ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। अब उनके परिवारवालों ने मुंबई में प्रेयर मीट रखी है। प्रेयर मीट में कॉमेडियन जॉनी लीवर, सुनील पाल, कपिल शर्मा, भारती सिंह, कीकू शारदा समेत कई सेलेब्स नजर आए। जॉनी लीवर ने राजू श्रीवास्तव के प्रेयर मीट में कहा कि उनका जाना स्टैंड अप कॉमेडी के लिए सबसे बड़ी क्षति हैं।

कपिल शर्मा, कीकू शारदा, हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह साथ में प्रेयर मीट में पहुंचे। इस दौरान कपिल और भारती काफी भावुक नजर आए। वीडियो में कपिल भारती को संभालते नजर आ रहे हैं। प्रार्थना सभा में सुनील पाल और शैलेश लोढ़ा भी नजर आए। प्रार्थना सभा में नील नितिन मुकेश अपने परिवार के साथ पहुंचे।

भारती सिंह को संभालते दिखे कपिल शर्मा

भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उनके साथ हर्ष लिंबाचिया और कपिल शर्मा नजर आए। कॉमेडियन बेहद भावुक नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही हैं। राजू श्रीवास्तव के निधन से कपिल शर्मा बहुत दुखी थी। राजू श्रीवास्तव द कपिल शर्मा शो में कई बार बतौर गेस्ट नजर आ चुके थे। कपिल और भारती दोनों ने राजू के साथ खूब काम किया है।

58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का हुआ था निधन

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 41 दिनों तक कॉमेडियन अस्पतॉल में भर्ती थे।

End of Article