Anupamaa High Twist: मुंबई शिफ्ट होंगे मालविका-वनराज तो अनुज को पहली डेट पर ले जाएगी अनुपमा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2022, 09:21 PM IST

Anupamaa Serial Updates: अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि वनराज और मालविका मुंबई जाने की प्लानिंग करेंगे तो अनुपमा और अनुज अपनी पहली डेट पर जाएंगे।

Anupamaa High Twist: मुंबई शिफ्ट होंगे मालविका-वनराज तो अनुज को पहली डेट पर ले जाएगी अनुपमा 

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए कई नए और रोचक सरप्राइस लेकर आने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि जैसे ही वनराज घर लौटेगा वैसे ही बापूजी उससे मुंबई प्रोजेक्ट के बारे में सवाल करने लगेंगे। जिसके बाद वनराज यह बताएगा कि मालविका मुंबई में एक नया रेस्टोरेंट्स खोलना चाहती है। जिसके बाद बापूजी परेशान हो जाते हैं क्योंकि वनराज ने अपना अहमदाबाद वाला प्रोजेक्ट बीच में छोड़कर नया प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर दी है। जिसके बाद बापूजी वनराज को कड़ी शब्दों में यह कहेंगे कि उसका रिश्ता मालविका के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रहना चाहिए। दूसरी ओर वनराज यह कहता है कि उसे मालिका में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वह सिर्फ अपने गोल पर फोकस कर रहा है। 

मालविका और वनराज जाएंगे मुंबई

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अनुपमा अनुज के पास जाती है लेकिन वह सो रहा होता है जिसके बाद वह बापूजी को कॉल करती है। बापूजी और अनुपमा दोनों को यह पता होता है कि आने वाले दिनों में मुसीबतें आने वाली हैं लेकिन दोनों चुप रहते हैं। अगले दिन अनुपमा अनुज से माफी मांगती है और यह कहती है कि उन्हें मालविका से बात करना चाहिए। वहीं मालविका अपना बैग पैक करके रेडी रहती है और अनुपमा को यह कहती है कि वह‌ वनराज के साथ मुंबई जा रही है। इसके बाद वनराज उसे लेने आता है और अनुपमा को बाय बोल कर चला जाता है। जिसके बाद वनराज मालविका को यह कहेगा कि कुछ दिनों में अनुज और अनुपमा को बड़ा झटका लगने वाला है। जिसके बाद वह अपना टॉपिक चेंज करते हुए यह कहता है कि उनकी सक्सेस देखकर अनुपमा और अनुज जलने लगेंगे। 

डेट पर जाएंगे अनुपमा और अनुज

इसके बाद यह देखा जाएगा कि अनुपमा वनराज को अपने साथ कहीं जाने के लिए कहेगी। जिसके बाद अनुज उससे पूछेगा कि क्या वह उसे डेट पर ले जा रही है। अनुज की यह बात सुनकर अनुपमा शर्मा जाएगी जिसके बाद अनुज तैयार होकर आएगा तब अनुपमा उसका मजाक उड़ाते हुए यह कहेगी कि वह ओवरड्रेस्ड है और उसे देखकर लोग जमकर मजाक उड़ाएंगे। 

End of Article