Anupamaa Twists: अनुपमा बनेगी 4 बेटियों की मां, अनुज संग मिलकर किंजल और उसकी बेटी को करेगी अडॉप्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 02:35 PM IST

Anupamaa Latest Track: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, तोशु अपने पिता वनराज द्वारा उसे हमेशा के लिए घर छोड़ने के लिए कहने की बात सुनकर चौंक जाएगा। तोशु खुद से वादा करता है कि वह अनुपमा की खुशियों को बर्बाद कर देगा।

Anupamaa Twists: अनुपमा बनेगी 4 बेटियों की मां, अनुज संग मिलकर किंजल और उसकी बेटी को करेगी अडॉप्ट

Anupamaa Latest Track Twist: अनुपमा सीरियल में काफी कुछ चल रहा है। तोशु ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण किंजल का जीवन बर्बाद कर दिया है। अनुपमा के कहने के बाद भी तोशु को अपनी गलती का एहसास नहीं होता है। तोशु कहता है कि यह एक आदमी की जरूरत है। अनुपमा और वनराज ने तोशु की गलती ना मानने पर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया था। दूसरी ओर राखी, अनुपमा से कहती है कि किंजल के सामने तोशु का सच न बताएं क्योंकि वह उसकी शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद नहीं करना चाहती। अनुपमा, तोशु को उसकी गलती समझाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन वह उसे गलत साबित करने की कोशिश करता है। वनराज ने तोशु को घर से बाहर निकाल दिया और किंजल भी अपने ससुर के फैसले से सहमत हो गई है।

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, तोशु अपने पिता वनराज द्वारा उसे हमेशा के लिए घर छोड़ने के लिए कहने की बात सुनकर चौंक जाएगा। तोशु खुद से वादा करता है कि वह अनुपमा की खुशियों को बर्बाद कर देगा। दूसरी ओर अनुज, अनुपमा को शांत करने की कोशिश करेगा। क्योंकि शाह हाउस में रहने का फैसला करेंगी। कुछ ही समय में तोशू की गलती से किंजल की तबीयत खराब हो जाएगी। अनु पूरी रात किंजल के साथ बिताने का फैसला करती है और उसकी देखभाल करती है। दूसरी ओर बापूजी, बा से बात करना बंद कर देंगे और कहेंगे कि वनराज और तोशु ने अपना ही जीवन बर्बाद कर लिया है। 

इस बीच राखी अनुपमा से अपनी गलती के लिए माफी मांगेगी। वह अनुपमा से कहती है कि वह किंजल के प्यार के लिए अंधी हो गई थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि तोशु गलत है। राखी, किंजल के दुख के लिए खुद को दोषी मानती है। अनुपमा, राखी को जल्दी से माफ कर देगी और किंजल को एक नया जीवन शुरू करने के लिए समझाएगी। अब कहानी में आगे अनुपमा और अनुज, किंजल और उसके बच्चे को गोद लेने का फैसला करते हैं। जो कि एक नया मोड़ लेकर आएगा। इस तरह से अनुपमा चार बेटियों की मां बन जाएगी।

इसी के साथ अनुपमा की कहानी में और भी बवाल पाखी मचाने वाली है। जी हां, शाह हाउस में आगे चलकर पाखी सबकी नाक में दम करने वाली है। खासतौर पर अनुपमा की जिंदगी में ऐसा होगा। क्योंकि पाखी किसी की भी नहीं सुनेगी यहां तक कि वो माय लाइफ माय रूल फॉलो करने लगेगी। इससे शाह हाउस में एकबार फिर से बड़ा ड्रामा होगा। 

End of Article