Anupamaa: किंजल नहीं यह हसीना बनेगी पारितोष की वैलेंटाइन, किसी और लड़की के साथ रोमांस करेगा अनुपमा का बेटा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 04:28 PM IST

Anupamaa Spoiler: अनुपमा टीवी सीरियल आने वाले कुछ दिनों में अपने फैंस के लिए नए सरप्राइजेज लेकर आ रहा है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में कई नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Anupamaa: किंजल नहीं यह हसीना बनेगी पारितोष की वैलेंटाइन, किसी और लड़की के साथ रोमांस करेगा अनुपमा का बेटा 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Upcoming Twists: छोटे पर्दे के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। अनुपमा और अनुज की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मालविका के आ जाने से इस टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो गई है जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्र रहते हैं। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि अनुज ने अपना बिजनेस और सारी प्रॉपर्टी मालविका के नाम कर दी है। उसने अपना घर भी छोड़ दिया है और अनुपमा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। एक तरफ जहां यह दोनों लीला कैफे से एक बार फिर अपनी नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं अब वनराज अनुपमा और अनुज को परेशान करने पर तुला हुआ है। अब इस टीवी सीरियल में नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं जिन्हें देखना दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक होगा। 

अनुज से अपने प्यार का इजहार करेगी अनुपमा

अनुपमा टीवी सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि वैलेंटाइन डे पर अनुपमा अनुज से अपने प्यार का इजहार करेगी। 26 वर्षों से अनुज को जिस दिन का इंतजार कर रहा था अब वह दिन जल्द ही आने वाला है। उसके इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है क्योंकि वैलेंटाइन डे पर यह देखा जाएगा कि अनुपमा अनुज को सरप्राइज देगी और अपने दिल की बात उसके सामने कह देगी। अनुपमा की मुख्य अदाकारा रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि 'फेब इज फैब, अनुपमा की जिंदगी का पहला वैलेंटाइंस डे स्पेशल तो होगा ही।'

किसी और के साथ वैलेंटाइन मनाएगा पारितोष 

वैलेंटाइन स्पेशल एपिसोड इस बार बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस दिन फैंस को एक नहीं बल्कि दो सरप्राइज मिलने वाले हैं। एक तरफ जहां अनुपमा अनुज से अपने प्यार का इजहार करने वाली है तो वहीं वैलेंटाइन डे पर किंजल को धोखा मिलने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि किंजल परितोष से अपने सारे झगड़े भुलाकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन पारितोष को कोई और वैलेंटाइन मिल जाएगी और वह किसी और लड़की के साथ वैलेंटाइन डे पर व्यस्त रहेगा। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या पारितोष सच में किंजल को धोखा दे रहा है।

End of Article