सई-विराट की फिर होगी शादी? गुम है किसी के प्यार में श्रुति करेगी सदा का गेम ओवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 10:25 PM IST

GHKKPM Spoiler twist in Upcoming Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में जल्द हमें सई और विराट का लव कनफेशन देखने को मिलने वाला है। सई अब विराट की सबसे बड़ी समर्थक बनेगी...

सई-विराट की फिर होगी शादी? गुम है किसी के प्यार में श्रुति करेगी सदा का गेम ओवर

गुम है किसी के प्यार में(Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) शो के आगामी ट्रैक में काफी कुछ दिलचस्प होने वाला है। कहानी में अब फाइनली वो ट्विस्ट दिखने वाला है जिसका दर्शक लंबे टाइम से इंतजार कर रहे थे। मौजूदा ट्रैक के अनुसार, सई को किडनैप कर लिया गया है जबकि विराट को अपहरण के बारे में पता चल चुका है। इसके अलावा, सई को सब सच पता चल चुका है। 

जी हां, सई को यह भी महसूस हो गया है कि विराट निर्दोष हैं और उन पर विश्वास न करने के लिए सई को बहुत बुरा लग रहा है। सई दर्द में रोती है और विराट से मिलने के बाद बताएगी कि वह क्या महसूस करती है। गुम है किसी के प्यार में की कहानी एक नया मोड़ लेगी। अब आखिरकार दर्शकों को विराट और सई के बीच लव स्टोरी दिखने वाली है। क्योंकि दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार कुबूल करके शादी को दूसरा मौका देने वाले हैं। 

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में जल्द हमें सई और विराट का लव कनफेशन देखने को मिलने वाला है। सई अब विराट की सबसे बड़ी समर्थक बनेगी। अब सई, विराट के ऊपर लगे हर आरोप के खिलाफ मजबूती से खड़ी होगी।

गुम है किसी के प्यार में (GHKKPM) की नई कहानी में सदानंद अब विराट पर डेंजर हमला करने वाला है। सदानंद पूरी तरह से सई को मारने और विराट को उसी पीड़ा से गुजरने के लिए उकसाता है, जिससे वह खुद गुजरा। यही कारण है कि जब वो सई को छोड़ता है और वो विराट के पास दौड़ती है तभी बम विस्फोट होता है। अब श्रुति अंतिम समय में सई और विराट के बचाव में आने वाली है। 

जी हां, श्रुति ही है जो अब सदा का प्लान फ्लॉप करने वाली है। श्रुति, विराट की आभारी हैं जो कुछ उसने उसके लिए किया है। विराट ने सबके खिलाफ जाकर श्रुति और उसके बेटे सहस की मदद की है। इसीलिए श्रुति, सदानंद के खिलाफ विराट और सई के लिए फ्रेम में एंट्री लेने वाली है। अब आगे शो में क्या होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

End of Article