जन्मदिन से पहले Rupali Ganguly ने फैंस ने मांगा अनोखा तोहफा, कहा- गिफ्ट ना भेजकर मेरे लिए करें यह खास काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 06:12 PM IST

Anupamaa Fame Rupali Ganguly's Special Request From Her Fans: छोटे पर्दे की पॉपुलर अदाकारा रूपाली गांगुली ने अपने जन्मदिन से पहले अपने फैंस से खास तोहफा मांगा है। यहां जानें अदाकारा ने अपने फैंस से क्या गिफ्ट मांगा है।

जन्मदिन से पहले Rupali Ganguly ने फैंस ने मांगा अनोखा तोहफा, कहा- गिफ्ट ना भेजकर मेरे लिए करें यह खास काम
Photo Credit: Instagram

Rupali Ganguly Made A Special Request From Her Fans: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन रूपाली गांगुली किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। रूपाली गांगुली को अब उनके टीवी सीरियल अनुपमा के किरदार के नाम से ही घर-घर में पहचाना जाता है। जल्द ही अनुपमा की रूपाली गांगुली अपना 45वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। अपने जन्मदिन से पहले रूपाली गांगुली इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव जाकर अपने फैंस से बात कर रही थीं। इस दौरान टीवी अदाकारा ने जन्मदिन से पहले अपने फैंस से एक अनोखा तोहफा मांगा है। अदाकारा ने यह कहा कि वह नहीं चाहती कि उनके फैंस उनके जन्मदिन पर उन्हें तोहफा दें। उन्हें तोहफे भेजने की बजाय वह चाहती हैं कि उनके फैंस कुछ खास काम करें। 

रूपाली गांगुली ने फैंस से मांगा खास तोहफा 

हाल ही में अनुपमा की रूपाली गांगुली अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव गई थीं। इस दौरान अदाकारा ने लोगों से यह खास रिक्वेस्ट की कि वह उनके जन्मदिन पर गिफ्ट ना भेज कर जब भी समय मिले तब सड़क पर घूमने वाले जानवरों को खाना खिलाएं। अदाकारा ने कहा कि 'जरा सोचिए आप भूखे हों लेकिन कुछ कह भी ना पाएं, बच्चे तो रो भी देते हैं जब उन्हें भूख लगती है लेकिन इन जानवरों के पास कोई चारा नहीं होता है।' अदाकारा ने कहा कि 'कृपया एनिमल शेल्टर बनाने में मेरी मदद करें। मैं यह नहीं कह रही कि आप किसी कुत्ते को पाल लें लेकिन अगर हो सके तो उन्हें एक समय का खाना जरूर खिलाएं। इसके साथ चिड़िया के लिए पानी भी जरूर रखें।' 

अदाकारा ने आगे यह भी बताया कि उनके पिता यह मानते थे कि हम यहां पैसे कमाने नहीं बल्कि कर्म कमाने आए हैं। इसके साथ अदाकारा ने अपने सभी फैंस को ढेर सारा प्यार देने के लिए और हर समय सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा। रूपाली गांगुली को साराभाई वर्सेस साराभाई टीवी सीरियल में उनके किरदार मोनीषा के लिए भी जाना जाता है। लेकिन अनुपमा टीवी सीरियल की वजह से अदाकारा के करियर पर चार चांद लग गए और उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।

End of Article