असल जिंदगी में भी अपने आशियाने को संवार कर रखती है अनुपमा, यहां देखें रूपाली गांगुली के घर की इंसाइड फोटोज 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 06:53 PM IST

Rupali Ganguly Home Inside Pictures: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली असल जिंदगी में अपने आशियाने को भी संवार कर रखती हैं। रूपाली गांगुली का घर बहुत खूबसूरत है जिसकी तस्वीरें यहां दी गई हैं। 

असल जिंदगी में भी अपने आशियाने को संवार कर रखती है अनुपमा, यहां देखें रूपाली गांगुली के घर की इंसाइड फोटोज 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Home Inside Pictures: जबसे अनुपमा(Anupamaa) टीवी सीरियल छोटे पर्दे पर प्रसारित हुआ है तब से इस टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदाकारा रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं। करोड़ों महिलाओं के लिए रूपाली गांगुली अब रोल मॉडल बन गई हैं। दर्शक अनुपमा टीवी सीरियल के साथ रूपाली गांगुली के लाइफ से भी अपडेटेड रहना पसंद करते हैं। अपने टीवी सीरियल की तरह रूपाली गांगुली असल जिंदगी में अपने परिवार और घर को भी संवार कर रखती हैं। रूपाली गांगुली का आशियाना बहुत खूबसूरत है जिसे उन्होंने प्यार के रंगों के साथ संवारा है। यहां देखें रूपाली गांगुली के घर की इंसाइड फोटोज।

घर को दिया है मॉडर्न टच

रूपाली गांगुली का आशियाना किसी सपनों के घर से कम नहीं है। उन्होंने अपने घर को मॉडर्न टच दिया है जो दिखने में बहुत खूबसूरत है। इसके साथ उन्होंने अपने घर के रंग को बहुत ध्यान से सेलेक्ट किया है।

इंटीरियर्स भी हैं जबरदस्त

रूपाली गांगुली ने अपने सपने के घर को बहुत खूबसूरती से सजाया है। उनके घर के इंटीरियर बहुत खूबसूरत हैं जो घर के मॉडल को देखते हुए चुने गए हैं। 

छत से दिखता है खूबसूरत नजारा

रूपाली गांगुली अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिनमें उनके घर के नजारे भी दिख जाते हैं। रूपाली गांगुली के घर के छत से बहुत खूबसूरत नजारा दिखता है। उन्होंने अपने छत को भी बहुत खूबसूरती से डेकोरेट किया है।

बाहर से दिखता है बहुत सुंदर

सिर्फ अंदर ही नहीं बल्कि रूपाली गांगुली ने अपने घर को बाहर से भी सजाया है। लाइट्स का इस्तेमाल करके उन्होंने अपने घर को बाहर से खूबसूरत लुक दिया है।

घर के अंदर है बहुत स्पेस

रूपाली गांगुली का घर खूबसूरत होने के साथ बहुत बड़ा भी है। खूबसूरत इंटीरियर सोने के साथ उनके घर में बहुत स्पेस भी है। इसके साथ रूपाली गांगुली ने अपने घर में वेंटिलेशन का भी खास ध्यान रखा है। 

फूलों से सजा है पूजा घर

जिस तरह अनुपमा टीवी सीरियल में भगवान जी को बहुत मानती है ठीक उसी तरह रूपाली गांगुली भी असल जिंदगी में भगवान में विश्वास रखती हैं। रूपाली गांगुली के घर में एक प्यारा सा पूजा घर भी है जिसे उन्होंने फूलों की मदद से सजाया है।

बेडरूम है बहुत खास

रूपाली गांगुली का बेडरूम बहुत खास और खूबसूरत है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने खूबसूरत और आरामदायक बेड पर बैठकर बुक पढ़ रही हैं। 

जबरदस्त है दीवारों का डिजाइन

रूपाली गांगुली ने अपने घर की दीवारों को बहुत खूबसूरत रखा है। उन्होंने अपने घर की दीवारों को बहुत खूबसूरत डिजाइन से संवारा है। उनके घर की दीवारें किसी भी फोटो के लिए बेहतरीन बैकग्राउंड हैं। 

End of Article