अनुपमा 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: किंजल के बच्चे की होगी मौत तो अपनी बहू को ये अनमोल तोहफा देगी अनुपमा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 09:29 AM IST

अनुपमा 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा की बहू किंजल की जिंदगी में अब बड़ा तूफान आने वाला है। एक तरफ जहां किंजल अपने बच्चे को खो देगी तो वहीं अनुपमा अपनी बहू के लिए एक अनमोल तोहफा लेकर आएगी। 

अनुपमा 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: किंजल के बच्चे की होगी मौत तो अपनी बहू को ये अनमोल तोहफा देगी अनुपमा

अनुपमा 31 मई 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। अब अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में कुछ बेहद दिलचस्प ट्विस्ट आने वाले हैं। इस टीवी सीरियल में कुछ नए किरदारों की एंट्री होने वाली है जो अपने साथ नए तूफान लेकर आएंगे। अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि किंजल यह चाहती है कि उसकी बेटी एकदम अनुपमा की तरह हो। वह चाहती है कि उसकी बेटी अनुपमा की तरह एकदम प्यारी और दूसरों का ख्याल रखने वाली हो। वहीं, पारितोष भी अपनी बच्ची को अपने गोदी में उठाने के लिए बेकरार है। किंजल अपना बहुत ध्यान रख रही है वहीं पारितोष भी अपनी बीवी की सेवा में लगा हुआ है। 

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि किंजल को टेडी तोहफे में मिलेगा जिसे देखने के लिए वह बहुत उत्साहित हो जाएगी। वह उसके पास जाएगी लेकिन अपने पेट के बल गिर जाएगी जिसकी वजह से उसके बच्चे की जान चली जाएगी। डॉक्टर्स भी किंजल के बच्चे को बचा नहीं पाएंगे। अपने बच्चे को खोने के बाद किंजल बहुत उदास हो जाएगी। अनुपमा किंजल की ऐसी हालत देख नहीं पाएगी। वह किंजल की फिक्र करने लगेगी। जिसके बाद अनुपमा और अनुज, किंजल को छोटी अनु देने का फैसला करेंगे, जो उसकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी।

लेकिन पारितोष इस अडाॅप्शन से खुश नहीं होगा। वह अडॉप्ट की हुई बच्ची को अपनाना नहीं चाहेगा। वह‌ यह कहेगा कि उसे अपना बच्चा चाहिए। ऐसे में अब अनु की वजह से शाह परिवार, अनुपमा और अनुज के बीच में ड्रामा होने वाला है। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या किंजल अपनी सास के दिए हुए तोहफे को कबूल कर लेगी या फिर वह भी पारितोष की तरह अनु को अपनाने से मना कर देगी।

End of Article