Anupama 5 Twist: अनुपमा-अनुज की गोद ली बेटी के पीछे छुपा है बड़ा राज, पाखी के मुसलमान बॉयफ्रेंड की एंट्री से होगा बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 10:16 AM IST

Anupama Serial 5 Big twist And New Spoiler: अनुपमा और अनुज के बच्चे को लेकर निर्माताओं का बड़ा प्लान है। कहानी में अनुपमा की बेटी की एंट्री होने वाली है। यहां जानें शो में आने वाले 5 बड़े ट्विस्ट...

Anupama 5 Twist: अनुपमा-अनुज की गोद ली बेटी के पीछे छुपा है बड़ा राज, पाखी के मुसलमान बॉयफ्रेंड की एंट्री से होगा बवाल

5 Big Twist in Anupama Serial Upcoming Episode: अनुपमा के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। जैसा कि अनुपमा और अनुज की शादी हो चुकी है और अब कहानी में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। इसी के साथ-साथ कई नए किरदारों की भी एंट्री हो रही है। अनुज की फैमिली के 3 नए मेंबर्स भी अब कहानी से जुड़ने वाले हैं। साथ ही कहानी को लेकर मेकर्स का बड़ा प्लान है। स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में अब अडॉप्टेशन ट्रैक आने वाला है। जी हां, अनुपमा और अनुज के बच्चे को लेकर निर्माताओं का बड़ा प्लान है। कहानी में अनुपमा की बेटी की एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि अब अनुज और अनुपमा दोनों बेटी को अडॉप्ट करेंगे। इसी ट्विस्ट के साथ अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी। 

अनुपमा-अनुज करेंगे बेटी अडॉप्ट
अनुज और अनुपमा को अब उस अनाथालय में जाएंगे जहां कभी अनुज रहा करता था। यहां वह अनुपमा को अपनी कहानी सुनाएगा। इस घड़ी में अनुपमा, अनुज के बचपन के दर्द को बखूबी समझेगी। अनुज उसे बताता है कि कैसे उसे कपाड़िया परिवार द्वारा गोद लिया गया। इसी अनाथालय में एक लड़की है जिसे अब अनुज और अनुपमा आगे अडॉप्ट कर सकते हैं। ये छोटी बच्ची अपने जीवन में किसी चमत्कार के घटित होने की प्रतीक्षा करती रहती है। इस छोटी लड़की में अनुपमा के सभी गुण हैं और वो बेहतरीन डांसर है। इतना ही नहीं इस छोटी अनुपमा से अनुज के अतीत का एक राज छुपा होगा। बताया जा रहा है कि इस बच्ची का अनुज से कोई पुराना रिश्ता है जो कि भविष्य में सामने आएगा।

पाखी के मुस्लिम बॉयफ्रेंड की होगी एंट्री
पहले देखा गया था कि पाखी किसी लड़के को डेट कर रही है लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं है। अब जल्द ही पता चलेगा कि पाखी एक मुस्लिम लड़के को डेट कर रही है। यह विषय परिवार में परेशानी पैदा करेगा, क्योंकि वनराज और बा धर्म से परे जाने के इस तथ्य को स्वीकार नहीं करने वाली है। वनराज और बा, पाखी को डांटने की कोशिश करते हैं और उसे मुस्लिम बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकते हैं। जबकि पाखी को यकीन नहीं होता है। पाखी को लगता है कि वह लड़का वास्तव में दूसरों से अलग है। अब यहां पाखी ने अनुपमा को अपनी समस्या को सुलझाने और जीवन के अपने प्यार के साथ एकजुट करने के लिए फ्रेम में बुलाया है।

Anumapaa actress Muskaan Bamne aka Pakhi is missing from the show; Find out  why | PINKVILLA

अनुपमा में हो रही इस अभिनेता की एंट्री
अनुपमा टीवी सीरियल में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो रही है। खबर है कि छोटी सरदारनी फेम अधिक मेहता अब शो की स्टारकास्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। पाखी से रोमांस करने के लिए शो में अधिक एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पाखी अपने बॉयफ्रेंड से सच्चा प्यार करती है। अब अनुपमा क्या करेंगी, किसका समर्थन करेगी? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

Adhik Mehta: Movies, Age, Photos, Family, Wife, Height, Birthday,  Biography, Facts, Filmography, Upcoming Movies, TV, OTT, Social Media,  Facebook, Instagram, Twitter, WhatsApp, Google YouTube & More » Celpox

काव्या ने शुरू किया नया स्टार्टअप
शाह हाउस में भी काफी कुछ चल रहा है। काव्या फिर से अपने पुराने अवतार में वापस आ गई है और लगातार अनिरुद्ध से मिल रही है। इसपर बा काफी नाराज है और उसे लगातार टोक रही है। अब काव्या ने अपने नए बिजनेस का खुलासा किया है। काव्या ने सबको बता दिया है कि उसने अनिरुद्ध के साथ अपना नया स्टार्टअप शुरू किया है। वनराज इस बात से बहुत ज्यादा नाराज है। 

Kavya Gandhi [Anupama] Biography, Age, Husband, Serials, Net Worth,  Instagram & More

शाह हाउस में होने वाली है किसी की डेथ?
स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा में कुछ बड़ा होने जा रहा है। अब कहानी में जैसा कि वनराज पूरी तरह से टूट चुका है। बा और बापूजी इस बात को जानते हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि शाह हाउस में किसी की रहस्यमय तरीके से मौत हो सकती है। ये कोई शाह हाउस का रिश्तेदार भी हो सकता है। बापूजी तनाव में हैं और अनुज और अनुपमा को वही तनाव देते हैं।

End of Article