Anupama Serial 28 Dec 2021 Update: मालविका ने छेड़ी अनुज और अनुपमा की शादी की बात, क्या अब बनेगी जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2021, 10:49 AM IST

Anupama Serial 28 Dec 2021 Update: अनुपमा सीरियल में अनुज करता है मालविका से सवाल। वनराज और मालविका की दोस्ती से काव्या को होती है जलन। जानिए क्या होगा आज शो में...

 Anupama Serial 28 Dec 2021 Update: मालविका ने छेड़ी अनुज और अनुपमा की शादी की बात, क्या अब बनेगी जोड़ी

Anupama Serial 28 Dec 2021 Update:  टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया अपनी बहन मालविका से सवाल पूछता है। मालविका ने वनराज के खाते में 50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। वनराज और मालविका मिलकर एक नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ क्रिसमस पार्टी होस्ट करने के लिए काव्या वनराज से लड़ाई करती हैं। 

अनुज अनुपमा को समझाता है कि वह वनराज और मालविका की पार्टनरशिप पसंद नहीं कर रहा है। अनुपमा कहती है कि वनराज अभी सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहा है। भले ही उसने मुझे धोखा दिया पर वह खराब आदमी नहीं है। अनुपमा अनुज से कहती हैं कि वह अपनी बहन पर भी भरोसा किया करें। हालांकि, अनुज नहीं मानता है और मालविका से कहता है कि वह इस प्रोजेक्ट पर से अपना हाथ खींच लें और वनराज को अपना बिजनेस खुद संभालने दें।

Anupama Serial

अनुज ने पूछा मालविका से सवाल
काव्या वनराज से कहती है मालविका अनुज की बहन है। ऐसे में वह उससे प्यार न करने लग जाए। वनराज काव्या से कहता है कि वह उस पर इल्जाम लगाना बंद करे अब उसके पास इन सब चीजों के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं है। दूसरी तरफ अनुज मालविका से पूछता है कि उसने वनराज के खाते में 50 लाख रुपए क्यों ट्रांसफर किए। मालविका अनुज से कहती है कि उसे इस बात से समस्या क्यों हो रही है। वहीं, वनराज भी अनुज से पूछता है कि अनुज को उससे क्या समस्या है।

Anupama Serial

अनुज को डांटती हैं अनुपमा
अनुज, अनुपमा, वनराज और मालविका तय करते हैं कि वह एक दूसरे के साथ कॉम्पीट करेंगे। मालविका वनराज से कहती है कि क्या वह बेवकूफ आदमी है, जो उसने अनुपमा को तलाक दिया। अनुपमा मालविका को मनाती हैं कि अनुज को उसकी फिक्र है इस वजह से वह उसे टोकता है। 

Anupama

अनुपमा अनुज को डांटती है कि वह मालविका से ऐसे क्यों बात करता है जबकि उसे पता है कि उसे परेशानी होती है। मालविका सवाल करती हैं कि अनुपमा और अनुज सिंगल होने के बावजूद एक दूसरे को शादी के लिए प्रपोज क्यों नहीं करते। 

End of Article