Naagin 6 के कारण इन टीवी सीरियल में होंगे बड़े उलटफेर, अनुपमा से लेकर इमली तक में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 04:50 PM IST

TV Serial Upcoming Twist: नागिन 6 के ऑन एयर होने से पहले कई टीवी शो के मेकर्स ने कमर कस ली है। आने वाले हफ्ते में दर्शकों को कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जानिए अनुपमा, गुम है से लेकर इमली में आएंगे क्या ट्विस्ट...

 Naagin 6 के कारण इन टीवी सीरियल में होंगे बड़े उलटफेर, अनुपमा से लेकर इमली तक में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

Upcoming TV Serial twist: टीवी सीरियल नागिन 6 (Naagin 6 release date) को महज दो दिन रह गए हैं। नागिन के भले ही पिछले दो सीजन फ्लॉप रहे हैं लेकिन, ये टीवी शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नंबर वन रहता है। इसी कारण से नागिन 6 के रिलीज से पहले कई सीरियल्स के मेकर्स ने कमर कस ली है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में कई शो की कहानी में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। 

अनुपमा (Anupama serial spoiler) टीवी सीरियल शुरुआत से ही टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में मालविका के एक्स पति अक्षय की एंट्री हो सकती है। एक बार फिर मालविका के जीवन में अक्षय की वापसी हो रही है। इस बार अनुज को यह अहसास हो जाएगा कि मालविका के लिए अक्षय सही इंसान है। अक्षय अब मालविका का नया बिजनेस पार्टनर बनेगा। अक्षय के आने से मालविका दोगुनी ताकत से वनराज को सबक सिखाने वाली हैं।

Anupama: Malvika introduces Anuj as her big brother

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mei Spoiler)
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में श्रुति जल्द ही पुलिस के आगे सरेंडर करने वाली हैं। श्रुति अपने बच्चे की जिम्मेदारी सई को देकर जाएगी। आपको बता दें कि श्रुति भी विराट से प्यार कर बैठी है। शो के मौजूदा ट्रैक में विराट और सई का तलाक हो गया है और वह अब चव्हाण परिवार से अलग श्रुति के साथ रह रहा है। आपको बता दें कि श्रुति विराट के दोस्त सदानंद की बीवी है, जिसका विराट ने एनकाउंटर किया था। विराट इसके बाद सदानंद प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखने के लिए अपने साथ ले आया था। 

virat: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update, December 13: Virat takes Shruti  to a safe place - Times of India

इमली में आएगा ट्विस्ट (Imlie serial spoiler)
स्टार प्लस के शो इमली में इमली और आर्यन की शादी हो सकती है। शो के मौजूदा ट्रैक में अपर्णा को हार्ट अटैक आ गया है। हालांकि, इमली अपर्णा की जान बचा लेती हैं। होश आने पर अपर्णा बताएगी कि आदित्य के फैसले वह बीमार हो गई है। 

Imlie update, December 7: Malini meets Aryan to plan a rift between Aditya  and Imlie - Times of India

दूसरी तरफ आर्यन जब घर पहुंचता है तो उसके पैरों में इमली की चप्पल आ जाएगी। इस कारण से उसका पांव फिसल जाएगा। गिरते ही आर्यन के सिर पर चोट लग जाएगी। इस दौरान भी वह इमली की तलाश करेगा।

End of Article