Paras Kalnawat surprised by Rupali Ganguly Behaviour : टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'अनुपमा' इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। अनुपमा के बेटे का किरदार निभाने वाले समर शाह यानी पारस कलनावत ने शो छोड़ दिया है। दरअसल पारस ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' को साइन किया था जिसकी वजह से मेकर्स पारस से काफी नाराज हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पारस ने मेकर्स को झलक दिखला जा 10 के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बारे में नहीं बताया था। जिसके बाद मेकर्स ने रातोंरात पारस को शो से टर्मिनट कर दिया। अब पारस ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुपमा शो में काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। पारस ने अनुपमा शो में काम करने को बुरा सपना बताया। एक्टर ने एक इंटरव्यू में अनुपमा के कलाकारों का कैसा रिएक्शन था इस पर खुलकर बात की।
पारस ने बताया कि शो से बाहर होने पर उनके साथी कलाकारों की कैसी प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा रुपाली गांगुली के व्यवहार से हैरान हूं। एक्टर ने बताया कि इस पूरे विवाद के दौरान रुपाली गांगुली ने तो उनसे संपर्क तक नहीं किया।' एक्टर बोले- 'मैं हैरान हूं कि इतना सब कुछ होने के बाद मुझसे कुछ लोगों ने ही संपर्क किया'। पारस ने कहा, 'अनुपमा शो के कलाकारों में से केवल निधि शाह, सुधांशु पांडे और मुस्कान बमाने ने उन्हें फोन किया था। इस कंट्रोवर्सी के बाद मदालसा शर्मा ने उन्हें मैसेज किया था। एक्टर ने कहा कि हर कोई मेकर्स की गुड बुक्स में रहना चाहता है। मैं उनके हिस्से को पूरी तरह से समझता हूं'।
शो से निकालने को पारस ने पॉलिटिक्स बताया
पारस ने कहा, इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा पॉलिटिक्स होती है। ऐसी जगह पर सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे शो से निकालने के बारे में कुछ पता नहीं था। एक्टर ने दावा किया कि शो के मकर्स ने उनसे एक बार बात तक नहीं की थी। शो से निकालना पब्लिसिटी स्टंट था। एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे अपने शो से निकालने के बारे में पता नहीं था। मेरे साथ किसी तरह की कोई मीटिंग नहीं हुई थी। ये सब अचानक हुआ।
पारस बताते हैं, 'मुझे रात के 8 बजे टर्मिनेशन लेटर ईमेल पर मिला था। मुझे प्रोडक्शन से टर्मिनेशन का मैसेज आया था। इसके दो चार मिनट बाद मीडिया में मुझे शो से बाहर करने की खबरें सामने आने लगी थी।'

