अनुपमा 24 मई 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज और अनुपमा की शादी के बाद अब गृह प्रवेश और दूसरी रस्में निभाई जा रही है। वहीं, अनुज कपाड़िया अनुपमा को सरप्राइज देता है और अपनी घर और सारा बिजनेस उसके नाम कर देता है। वहीं, अनुज और अनुपमा की शादी के बाद अब काव्या वनराज को तलाक देने जा रही हैं।
आज के एपिसोड में अनुपमा (Anupama 24 May 2022 full episode) शाह परिवार को घर पर देखकर पूछती है कि वह यहां कैसे आए। जीके और देविका बताते हैं कि अनुज अनुपमा की आंखों में आंसू नहीं देख सकता इस कराण उसने गृह प्रवेश के लिए शाह परिवार को घर पर बुलाया। यही नहीं, टायर पंक्चर का आइडिया भी अनुज कपाड़िया का ही था। अनुपमा ये सुनकर चौंक जाती हैं। अनुज अनुपमा से कहता है कि उसने पहले ही कहा था कि ये घर उनका, शाह परिवार और कांता का होगा। जीके अनुज के पेरेंट्स के गहने अनुपमा को देते हैं। जीके बताते हैं कि अनुज ने अपना घर और बिजनेस अनुपमा के नाम कर दिया है। अनुपमा इंकार देती है।
11 लाख रुपए का चेक साइन करती हैं काव्या
अनुज अनुपमा (Anupama 24 May 2022 written update) को मना लेता है और कहता कि वह जानती हैं कि कैसे जिम्मेदारी उठाई जाए। अनुपमा और अनुज पेपर साइन कर देते हैं। जीके अनुपमा से कहते हैं कि वह चेक साइन कर दिन शुरुआत करें। काव्या देखकर चौंक जाती है कि अनुपमा 11 लाख रुपए का चेक साइन कर रही है। वहीं, देविका काव्या का शुक्रिया अदा करती है जो उसने अनुपमा के लिए किया। देविका तारीफ करते हुए कहती है कि काव्या ने अपने अंदर अच्छा बदलाव लाया है। काव्या कहती हैं कि अनुपमा भाग्यशाली है उसे अनुज जैसा लड़का मिला। काश उसे भी ऐसा लाइफ पार्टनर मिलता।
वनराज को तलाक देगी काव्या
देविका काव्या से कहती है कि उसके पास पहले से ही वनराज है। काव्या कहती हैं कि अनुपमा के पास भी वनराज था। ये सुनकर देविका हैरान हो जाती हैं। वहीं, अनुज अनुपमा को घर दिखाता है। वह अनुपमा के गाल और माथे पर किस करता है।
वनराज पारितोष से कहता है कि वह घर वापस लौट आए बा की तबीयत ठीक नहीं है। शाह अनुज और अनुपमा को घर पर अकेला छोड़ देते हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड में काव्या को लीला रंगे हाथ अपने पुराने पति से बात करते हुए पकड़ लेती हैं। काव्या वनराज को तलाक देने के लिए कहती हैं।

