Anupama Episode Twist: अनुज ने अपनी मौत के बारे में दी हिंट, अब वनराज और अनुपमा फिर से होंगे एक?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 09:55 PM IST

Anupama Trending News Episode Written update: आने वाले एपिसोड में अब दर्शकों देखेंगे कि अनुज, पूरे शाह परिवार को अनुपमा के नए घर में समारोह के लिए आमंत्रित करता। इस समारोह में शाह और कपाड़िया दोनों परिवारों का आमना-सामना होगा...

Anupama Episode Twist: अनुज ने अपनी मौत के बारे में दी हिंट, अब वनराज और अनुपमा फिर से होंगे एक?

Anupama Episode Written update: टेलीविजन सीरियल अनुपमा के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। अनुपमा के हालिया एपिसोड में जैसा कि हमने देखा कि अनुज चाहते हैं कि उनके ना होने पर भी अनुपमा का एक सुरक्षित जीवन हो...। अनुज इस बात से परेशान है और वो अपनी पूरी संपत्ति अनुपमा के नाम कर देता है। साथ ही उनपर हस्ताक्षर करने का अधिकार भी अनुपमा को सौंप देता है। जब अनुपमा इससे असहज होती है और अनुज से बात करती है। अब यहीं पर अनुज अपनी मौत की कहानी के बारे में बताता है। अनुज का कहना है कि अगर वह किन्हीं अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण मर जाएगा तो अनुपमा को आगे एक सुरक्षित जीवन मिलना चाहिए।

अनुज को कभी खोना नहीं चाहती अनुपमा
अनुपमा नहीं चाहतीं कि ऐसा कुछ हो। लेकिन अनुज कुछ हिंट दे रहा है। अब दूसरी तरफ अनुपमा और वनराज फिर से जुड़ते नजर आएंगे। क्या यह अनुज की मृत्यु और वनराज-अनुपमा के पुनर्मिलन के संकेत हैं? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

अनुपमा वर्तमान में हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। यह शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हर हफ्ते बार्क रेटिंग में टॉप पर है। इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प है क्योंकि कहानी अनुपमा और अनुज की शादी के बाद के जीवन पर केंद्रित है। अनुज पूरे शाह परिवार को अनुपमा के नए घर में समारोह के लिए आमंत्रित करता।

अनुज ने अनुपमा के लिए एक नए घर की व्यवस्था की है ताकि वह अच्छी तरह से बस सके। अनुज, अनुपमा के कठिन अतीत के बारे में जानता है और अब केवल उसके लिए सुरक्षा और खुशी चाहता है। जब अनुज पग-फेरा अनुष्ठान के बाद अनुपमा को लेने के लिए शाह हाउस में होता है, तो वह पूरे परिवार को आमंत्रित करता है। आगे हम देखेंगे कि इस समारोह में शाह और कपाड़िया दोनों परिवारों का आमना-सामना होना है। क्या यह समारोह अनुपमा के जीवन में कुछ नया नाटक लाएगा?

End of Article