अंजलि अरोड़ा को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल, नया फोन खरीदने की वजह से फिर निशाने पर आईं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 02:37 PM IST

Anjali Arora brutally Troll: अब सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को उनके MMS वीडियो को ध्यान में रखकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस बार इंटरनेट पर अभिनेत्री के खिलाफ यूजर्स क्रूर हो गए हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल, नया फोन खरीदने की वजह से फिर निशाने पर आईं

Anjali Arora Troll for flaunting iPhone 14: आइफोन(iPhone) का बुखार फिर से सभी को वापस चढ़ने लगा है और इस बार मॉडल नंबर 14 को कई सेलेब्स खरीद रहे हैं। कई हस्तियों ने पहले से ही इसकी बुकिंग कर ली थी और इनमें से एक लॉक अप फेम अंजलि अरोड़ा भी हैं। अंजलि अरोड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने उसने पहले ही iPhone 14 खरीद लिया है तो वो इसको दिखाकर बेहद खुश नजर आईं। अंजलि अरोड़ा ने बताया कि यह दक्षिण दिल्ली का पहला आइफोन 14 था और जिसकी वह गर्व की मालकिन बन गई हैं। इतना ही नहीं जब फोटोग्राफर ने अंजलि अरोड़ा को बताया कि वह ये मॉडल खरीदने वाली पहली टीवी हस्ती है, तो वो हैरानी के साथ खुश हो गईं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद अब अंजलि अरोड़ा ट्रोल हो रही हैं। 

अब सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को उनके MMS वीडियो को ध्यान में रखकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इस बार इंटरनेट पर अभिनेत्री के खिलाफ यूजर्स क्रूर हो गए हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। जी हां, अंजलि को iPhone 14 खरीदने के लिए बुरी तरह से आड़े हाथ लिया जा रहा है। जबकि उनके प्रशंसक उनके समर्थन में खड़े थे और नए लॉन्च किए गए iPhone 14 के मालिक बनने वाली पहली हस्तियों में से एक होने से खुश थे।

अंजलि अरोड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉक अप में जाने से बाद से बहुत पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। शो में अपने मजबूत खेल और शो का खिताब जीतने वाली मुनव्वर फारूकी के साथ दोस्ती के बाद अंजलि एक घरेलू नाम बन गई हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने माना कि लव एंगल सिर्फ शो की टीआरपी के लिए था और वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। जबकि इस खबर से मुंजाली के फैंस का दिल टूट गया था। बड़ी चर्चा है कि अंजलि को सलमान खान के बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है, हालांकि उन्होंने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

End of Article