मुंबई: कुछ समय पहले ही बिग बॉस के घर में जैस्मिन भसीन के कथित बॉयफ्रेंड अली गोनी की एंट्री हुई है हालांकि वह कांच से बंद एक अलग सेक्शन में रह रहे हैं और क्वारंटाइन की समय सीमा तक घर वालों से फोन पर ही बात कर रहे हैं। अली के घर में दाखिल होते ही बिग बॉस ने निर्देश दिया था कि जैस्मिन भसीन उनसे सलाह लेकर शो को लेकर अपने फैसले लेंगी और इसके बाद एक टास्क के दौरान जैस्मिन कैप्टन भी बन गईं। अब ताजा प्रोमो में फरिश्ते-शैतान के एक टास्क के दौरान संचालक जैस्मिन पर अली का गुस्सा फूटते दिखाई दे रहा है।
टास्क के दौरान अली बार बार जैस्मिन को कुछ समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह इसे नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में अली अपना आपा खो देते हैं और गुस्से से पूछते हैं कि जैस्मिन उनके साथ ऐसा क्यों कर रही हैं। साथ क्वारंटाइन सेक्शन के कांच को तोड़कर बाहर आने की बात करते हुए कहते हैं, अब मुझे पता चल रहा है कि बिग बॉस में लोग पागल क्यों हो जाते हैं।
शैतान और फरिश्ते का टास्क (Bigg Boss 14 Angel Devil Task):
दरअसल टास्क के दौरान अली शैतान वाली टीम में होते हैं, जिसे फरिश्ते वाली टीम से अपनी बातें मनवानी होती हैं और अगर कोई सदस्य बात नहीं मानता है तो वह टास्क से बाहर हो जाएगा। ऐसे में शैतान टीम फरिश्तों को कठिन से कठिन और असहज करने वाले काम देते हैं और इस दौरान कई कंटेस्टेंट की एक-दूसरे के साथ लड़ाई भी होती है। यह एपिसोड शुक्रवार रात को प्रसारित होगा हालांकि एक झलक आप यहां प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं।
बता दें कि पवित्रा पुनिया के अली से बात करने को लेकर जैस्मिन का गुस्सा देखने को मिला था।
इससे पहले निक्की तंबोली के साथ मिलकर बीबी मॉल से कॉफी चुराने की प्लानिंग के बाद से ही जैस्मिन अली से नाराज नजर आई थीं और फिर जब वह पवित्रा पुनिया से फोन पर बात कर रहे थे तो अचानक पवित्रा और जैस्मिन के बीच बहस हो गई।
![[VIDEO] शैतान-फरिश्ते में बंटा Bigg Boss का घर, गर्लफ्रेंड Jasmin Bhasin पर फूटा Aly Goni का गुस्सा](https://i.timesnowhindi.com/stories/Jasmin_Bhasin_and_Aly_Goni.jpg)
