आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया, मीका दी वोटी विनर का जीतेंगी खिताब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 11:20 PM IST

Akanksha Puri wins Mika Di Vohti?: अब चर्चा हो रही है कि मीका को उनकी वोटी मिल गई है। लंबे समय से मीका सिंह की बेस्टी रहीं आकांक्षा पुरी ये शो जीतने वाली हैं...

आकांक्षा पुरी बनेंगी मीका सिंह की दुल्हनिया, मीका दी वोटी विनर का जीतेंगी खिताब?

Akanksha Puri wins Mika Di Vohti?: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, मीका दी वोटी पर दुल्हन की तलाश में हैं। शो की काफी चर्चा हो रही है और मीका दी वोटी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब चर्चा हो रही है कि मीका को उनकी वोटी मिल गई है। लंबे समय से मीका सिंह की बेस्टी रहीं आकांक्षा पुरी ये शो जीतने वाली हैं। वह कुछ हफ्ते पहले ही शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में शामिल हुई हैं। शो में शामिल होने के दौरान, आकांक्षा पुरी ने कहा था कि जब उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स को अपने बेस्ट फ्रेंड मीका सिंह को जीतने की कोशिश करते देखा तो उन्हें बुरा लगा। आकांक्षा पुरी का कहना है कि मीका सिंह ने सभी गुण हैं जो वह एक पुरुष में देखती हैं।

आकांक्षा पुरी ने शो जीतने को लेकर हमें बताया, 'मैं टेलीकास्ट होने तक इस पर बात नहीं कर सकती हूं। मैं कॉन्ट्रैक्ट में हूं। कृपया यह जानने के लिए शो देखें कि क्या मैं मीका द्वारा चुनी गई हूं।' खैर, हम नहीं जानते कि दूसरों को कैसा लगेगा लेकिन मीका सिंह, आकांक्षा पुरी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मीका दी वोटी, मुझसे शादी करोगे की तर्ज पर है जिसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल पहले नजर आए थे।

Did Mika Singh's close friend Akanksha Puri win Swayamvar: Mika Di Vohti? -  Times of India

आकांक्षा पुरी ने बताया था कि मीका सिंह उतार-चढ़ाव में उनके साथ रहे हैं। यहां तक कि आकांक्षा पुरी के बारे में मीका सिंह सब जानते हैं जैसे पारस छाबड़ा के साथ रिश्ते सहित उनके अतीत के बारे में भी उनको सब जानकारी है। आकांक्षा पुरी का कहना है कि विंदू दारा सिंह समेत कॉमन फ्रेंड्स ने उन्हें शादी के बंधन में बंधने की सलाह दी।

मीका दी वोहती को उनके भाई और स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने प्रमोट किया है। शो में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी जैसी एक्ट्रेसेस भी आई हैं। अब वाकई ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर शो में मीका अपनी वोटी किसे चुनते हैं। 

End of Article