साथ निभाना साथिया 2 की एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा ने दी हिंट, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में आएंगी नजर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 09:59 AM IST

Akanksha Juneja in Bigg Boss 16?: टीवी अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा को आखिरी बार साथ निभाना साथिया 2 में नकारात्मक भूमिका में देखा गया था। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर आकांक्षा जुनेजा ने आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया था...

साथ निभाना साथिया 2 की एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा ने दी हिंट, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में आएंगी नजर?

Bigg Boss 16?: आकांक्षा जुनेजा अपने नए प्रोजेक्ट की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। टीवी अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा को आखिरी बार साथ निभाना साथिया 2 में नकारात्मक भूमिका में देखा गया था। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर आकांक्षा जुनेजा ने आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया था। इस दौरान फैन्स ने आकांक्षा जुनेजा ने कई तरह से सवाल किए और कुछ इसमें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े हुए थे। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने उनसे पूछा, 'कृपया हमें अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताएं?' जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'थोड़ा सस्पेंस रहने देते हैं।' लेकिन हर किसी का ध्यान उनके एक सवाल के जवाब ने खींचा, जिसमें पूछा गाय- 'वैसे आपको कहा देखने को मिल सकता है???' अभिनेत्री ने इस पर जवाब दिया, 'बड़े बॉस के हाउस में मिलते हैं।' क्या आकांक्षा बिग बॉस 16 के घर की बात कर रही हैं? 

aka1

टीवी अभिनेत्री ने बिग बॉस शो में अपनी लव लाइफ का खुलासा करने के भी संकेत दिए है। एक यूजर ने उनसे पूछा, 'क्या आप हमें अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ बताने जा रही हैं?' जिस पर आकांक्षा ने जवाब दिया, 'थोड़े सीक्रेट्स जब आप मुझे स्क्रीन पर अगली बार देखेंगे तो पता चल जाएंगे!'

आकांक्षा से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में भी सवाल किया गया। उन्होंने खुलासा किया कि वो सलमान खान हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनसे अगली जर्नी के बारे में पूछा तो अभिनेत्री ने बताया, 'एक रियलिटी शो हो सकता है।' इस सभी सवालों के जवाब से साफ जाहिर हो चुका है कि आकांक्षा जुनेजा वाकई बिग बॉस-16 का हिस्सा बन सकती हैं!

aka2

आकांक्षा जुनेगा ने साथ निभाना साथिया-1 में कनक की भूमिका निभाई थी। जबकि शो ऑफ-एयर होने के लिए पूरी तरह तैयार है, आकांक्षा ने मई में शो को सौहार्दपूर्ण ढंग से छोड़ दिया था। रियलिटी शो की बात करें तो बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। लेकिन टीवी पर आने वाले रियलिटी शो से पहले मेकर्स बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 संभालने वाले है।

End of Article