Gashmeer Mahajani leaving Imlie: इमली को हिट कराकर शो छोड़ रहे गश्‍मीर महाजनी, जानिए क्‍यों लिया इतना बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2021, 07:46 AM IST

Gashmeer Mahajani Leaving Imlie Serial: इमली सीरियल के लीड एक्‍टर गश्‍मीर महाजनी ने शो को अलविदा कहने का मन बना ल‍िया है। जानिए क्‍यों वो इतना बड़ा फैसला ले रहे हैं।

Gashmeer Mahajani leaving Imlie: इमली को हिट कराकर शो छोड़ रहे गश्‍मीर महाजनी, जानिए क्‍यों लिया इतना बड़ा फैसला

Gashmeer Mahajani Leaving Imlie Serial: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल इमली ने एक साल में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस सीरियल में सुम्‍बुल तौकीर खान और गश्‍मीर महाजनी लीड रोल में हैं। सुम्‍बुल जहां इमली का रोल निभाती हैं, वहीं गश्‍मीर महाजनी आदित्‍य कुमार त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं। अब खबर ये आ रही है कि गश्‍मीर महाजनी ने इस शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है। इस खबर से उनके फैंस हैरान हैं क्‍योंकि इस शो को यहां तक लाने में, सुपरहिट कराने में गश्‍मीर महाजनी का अहम रोल है। 

बता दें कि इमली सीरियल की बदौलत उन्हें घर-घर में पहचान मिली। फैंस समझ नहीं पा रहे हैं इसके बावजूद गश्‍मीर इमली क्यों छोड़ रहे हैं? इमली में आदित्य का किरदार निभाते हैं और दर्शकों को आदित्य-इमली की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। हालांकि इसके पीछे वजह काफी अहम है और जैसा गश्‍मीर सोच रहे हैं, हर कलाकार उसी तरह सोचता है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गश्‍मीर महाजनी अब टीवी की दुनिया से अलग होने के मूड में हैं और वह ओटीटी पर संभावनाएं तलाश रहे हैं। ओटीटी बदलते जमाने का उभरता हुआ सिनेमा है। वह ओटीटी पर अलग तरह के किरदारों को निभाना चाहते हैं। रिपोर्ट का दावा है कि गश्मीर महाजनी जल्द ही एक बड़ी वेब सीरीज में शामिल हो सकते हैं, जिसका ऐलान आने वाले दिनों में होगा। 

बता दें कि गश्‍मीर एक्टर के अलावा कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी  हैं। वह कैरी ऑन मराठा, दूनागिरी का राज जैसी मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह मराठी एक्टर रविंद्र महाजनी के बेटे हैं। गश्‍मीर महाजनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में बॉलीवुड फिल्म मुस्कुराके देख से की थी। इसके  बाद वह बड़े पर्दे से दूर चले गए और पृथ्वी  थियटर ज्वाइन कर लिया था। साल 2015 में उन्हें मराठी फिल्म कैरी ऑन मराठा से पहचान मिली थी। इसके बाद अगले दो साल तक वह कई मराठी फिल्मों में नजर आए।

पानीपत फिल्म में किया काम
साल 2018 में उन्होंने मराठी टीवी शो प्रेम तुझा रंग कैसा से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद वह साल 2019 में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। टीवी, फिल्मों के अलावा गश्‍मीर वेब सीरीज अंजान स्पेशल क्राइम यूनिट में काम कर चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2014 में उन्होंने गौरी देशमुख महाजन के साथ शादी की थी। साल 2019 में गशमीर और गौरी बेटे व्योम के पेरेंट्स बने थे। 

End of Article