The Kapil Sharma Show: मुकेश खन्ना ने कहा फूहड़, सुनील ग्रोवर ने छोड़ा शो, जब विवादों में रहा द कपिल शर्मा शो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2021, 08:44 AM IST

The Kapil Sharma Show Controversies: द कपिल शर्मा शो जहां कई साल से फैंस को हंसा रहा है। वहीं, कई बार ये शो विवादों में भी रह चुका है। जानिए कपिल शर्मा शो से जुड़े ये विवाद...

The Kapil Sharma Show: मुकेश खन्ना ने कहा फूहड़, सुनील ग्रोवर ने छोड़ा शो, जब विवादों में रहा द कपिल शर्मा शो

मुंबई. द कपिल शर्मा शो के नए सीजन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में शो में गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता शो में शामिल हुए थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक इससे दूर रहे। कपिल शर्मा शो कई बार विवादों में भी रहा है। 

साल 2020 में एक्टर मुकेश खन्ना ने शो को फूहड़ और वाहियात कहा था। मुकेश खन्ना ने कहा, 'द कपिल शर्मा शो पूरे देश में पॉपुलर है। परंतु मुझे इससे ज्यादा वाहियात शो कोई नहीं लगता। फूहड़ता से भरा हुआ, डबल मीनिंग जुमलों से भरपूर, अश्लीलता की ओर हर पल मुड़ता हुआ ये शो है। जिसमें मर्द औरतों के कपड़े पहनता है। घटिया हरकतें करता है और लोग पेट पकड़ कर हंसते हैं।' 

Mukesh Khanna

नवजोत सिंह सिद्धु को छोड़ना पड़ा था शो
साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धु ने पुलवामा हमले के बाद विवादित बयान दिया था। इसके बाद दर्शकों ने शो को बायकॉट करने की मांग की थी। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शो छोड़ दिया था। अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को  रिप्लेस किया था। साल 2019 से ही अर्चना पूरन सिंह इस शो में बतौर जज हिस्सा बनी हुई हैं।  

कृष्णा ने परफॉर्म करने से किया मना
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते कई साल से खराब हैं। कृष्णा अभिषेक ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि दोनों के बीच का मतभेद शो पर असर डाले। इसके अलावा कृष्णा और कीकू शारदा के बीच अनबन की खबर आई थी। दरअसल कीकू ने गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद का जिक्र शो में किया। ये कृष्णा को पसंद नहीं आया। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को खारिज किया था।  

कायस्थ समुदाय ने किया था विरोध 
साल 2020 में एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने एक जोज में कायस्थ भगवान का जिक्र किया था। इससे कायस्थ समुदाय की भावनाएं आहत हुई थी। समुदाय ने शो को बायकॉट करने की मांग उठी थी। विवाद के बाद कपिल शर्मा ने कायस्थ समुदाय से माफी मांगी थी।   

कपिल  शर्मा शो साल 2018 में तब विवाद में आया था जब सुनील ग्रोवर ने इसे छोड़ दिया था। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच फ्लाइट में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुनील ने कभी भी शो में वापसी नहीं की थी।

End of Article