टीवी मसाला

Archana Puran Singh के बेटे के साथ 87000 की ठगी, साइबर फ्रॉड का हुए शिकार

Archana Puran Singh Son credit card scam: मशहूर कॉमेडियन अर्चना पुरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी के साथ भी ठगी हो गई। आयुष्मान एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार बन गए।

Image

अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87000 की ठगी (pic credit-Aary Vlogs youtube)

Archana Puran Singh son Vlog: आजकल देश में स्कैम बहुत बढ़ गया है। आम आदमी तो छोड़िए, अब बॉलीवुड और टीवी स्टार्स तक स्कैम का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच मशहूर कॉमेडियन अर्चना पुरन सिंह ( Archana Puran Singh) और परमीत सेठी (Parmeet Sethi) के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी के साथ भी ठगी हो गई। आयुष्मान एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार बन गए और उनकी 87,000 रुपये की रकम चली गई। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'कोई काम नहीं दे रहा', Kapil Sharma शो के कारण बर्बाद हुआ Archana Puran Singh का करियर, फिल्मों के लिए तरसीं)

अर्चना पुरन सिंह के बेटे के साथ हुआ स्कैम

अर्चना पुरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए और उन्हें 87 हजार का नुकसान हो गया। यह घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब चैनल Aary Vlogs पर शेयर किए गए एक व्लॉग के जरिए सामने आई। घर में शुरू में काफी घबराहट मच गई, लेकिन जल्द ही यह पूरा मामला हल्का-फुल्का और मजेदार बन गया। पूरा परिवार आयुष्मान की पिछली गलतियों पर मजाक करने लगा क्योंकि इससे पहले भी वह 80,000 का एक और स्कैम का शिकार हो चुके थे। व्लॉग में आयुष्मान काफी घबराए हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं, 'मेरे क्रेडिट कार्ड से 87,000 स्वाइप हो गए।' उनके बगल में बैठी अर्चना तुरंत कहती हैं, 'इसे कैंसल कर दो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करो।' आयुष्मान ने स्थिति बताते हुए कहा कि स्कैम करने वालों ने सात दिन के फ्री ट्रायल के नाम पर पूरे साल का पैसा एक साथ काट लिया। अर्चना चौंककर दोहराती हैं, 87,000? और फिर से सलाह देती हैं कि क्रेडिट कार्ड कैंसल कर दो। आर्यमान जोर से हंसने लगते हैं तो परमीत सेठी अर्चना को सुधारते हुए कहते हैं, 'कार्ड मत कैंसल करो, पेमेंट कैंसल करो।'

अर्चना पुरन सिंह और परमीत सेठी की शादी

आयुष्मान को समझ नहीं आ रहा था कि पेमेंट कैसे कैंसल करें। वे पूछने लगे, 'वो ऑप्शन कहां देखें? यह सुनकर पूरा परिवार, अर्चना पुरान सिंह और परमीत सेठी समेत जोर-जोर से हंसने लगा। आर्यमान ने मजाक में कहा, 'यह पैसा तुम मम्मा-पापा से मत लेना।' अर्चना बोलीं, 'यह तुम्हारे अपने पैसे हैं।' आयुष्मान खुद को बचाते हुए बोले, 'मैंने तो यह पापा के लिए किया था!' परमीत हंस पड़े, लेकिन अर्चना ने तुरंत कहा, 'वो पैसा तुमसे ही वसूल करेंगे। तो तुम इतने खुश क्यों हो?' परमीत ने कहा, 'मैं खुश नहीं हूं, बस देख रहा हूं कि यह कितना घबरा रहा है।' बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को एक गुपचुप समारोह में हुई थी, जिसे उन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए 4 साल तक छिपाकर रखा था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article