Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 में रोज नया ड्रामा होता है। सीरियल में करण का सच नंदिनी के सामने आ गया है और नंदिनी तुलसी को भी करण के बारे में सब कुछ बता देती है और अब तुलसी के तीखे सवाल का सामना करण करेगा। दूसरी तरफ मुन्नी की सफलता से ऋतिक थोड़ा परेशान हो जाता है। अब देखना होगा कि क्या तुलसी के परिवार का एक और जोड़ा परेशानी का सामना करेगा और तुलसी कैसे करण-नंदिनी की परेशानी दूर करेगी?
सीरियल में दिखाया जाएगा कि नंदिनी तुलसी को करण का सच बताती है लेकिन तुलसी उस पर यकीन नहीं कर पाती। इस मौके पर तुलसी नंदिनी को शांत होने का बोलती है और फिर उससे वादा करती है कि अगर करण ने कुछ गलत किया होगा तो वो उसे सबक सिखाएगी।
नंदिनी के सामने ही तुलसी करण से बात करेगी। वह करण से पूछेगी कि वह कहां था? जब करण इस सवाल के बदले ही सवाल करता है तो तुलसी गुस्से में पूछती है कि वह कहां था? तब करण बताता है कि वह माराबार हिल्स में प्रॉपर्टी के लिए गया था। इसके अलावा भी वह कई झूठ बोलता है। तुलसी उससे और सवाल करती है लेकिन करण सब टालकर चला जाता है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी मिहिर से इस बारे में बात करती है। वह मिहिर को बताती है कि नंदिनी को करण पर शक है और करण के किसी और औरत से अफेयर चल रहा है। वह करण के बेटे का सच भी मिहिर को बताती है। पहले तो मिहिर हैरान रहता है लेकिन फिर करण से बात करने का फैसला करता है। तब तुलसी उसे रोक देती है और खुद जाने का फैसला लेती है।
इन सबके बीच मुन्नी को एक अवॉर्ड मिलेगा और उसके पति होने के नाते ऋतिक उसके साथ खड़ा रहेगा। हालांकि, यहां पर ऋतिक को थोड़ा नीचा दिखाया जाएगा। ऋतिक को फोटो के वक्त अलग कर दिया जाता है और सिर्फ मुन्नी की अवॉर्ड के साथ फोटो ली जाती है। इस मौके पर वह कुछ बोलता नहीं है लेकिन उसे अजीब जरूर लगता है।
तुलसी मिहिर को सब सच बताने के बाद सीधा करण के पास पहुंच जाएगी। इस मौके पर वह करण से सीधा सच बोलने के लिए कहेगी। तुलसी उसे बताएगी कि मालाबार हिल्स में नंदिनी ने उसे एक औरत के साथ देखा। ये सब सुनकर करण के होश उड़ जाएंगे। वह बातें घूमाने की कोशिश करेगा लेकिन तुलसी उससे सच की मांग करेगी।
तुलसी करण से सच उगलवाने के लिए अपनी कसम खाने के लिए बोलती है और करण ऐसा कर भी लेता है। करण पहले तुलसी के सिर से अपना हाथ थोड़ा ऊपर करता है और फिर उस औरत को अपने दोस्त की पत्नी बताता है। तुलसी समझ जाती है कि करण झूठ बोल रहा है लेकिन वह उसे कुछ बोल नहीं पाती। वह इस मौके पर नंदिनी को झूठा बता देता है।
इन सबके बीच आर्यन और परी की दोस्ती बढ़ने लगेगी। मिहिर को लगेगा कि आर्यन और परी की शादी करवा देनी चाहिए। इस बारे में तुलसी से भी बात होती है लेकिन तुलसी नहीं मानती। अब देखना होगा कि क्या परी फिर से शादी करेगी।