archana gautam Again in salman khan TV show BB 16: 'बिग बॉस 16' इन दिनों टीवी पर खूब धूम मचा रहा है। सलमान खान के शो से बीच में ही अर्चना गौतम (Archana Gautam) को निकाल दिया गया है। इसकी वजह फिजिकल वाइलेंस है। अर्चना गौतम के शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ हुए झगड़े के बाद बिग बॉस ने कड़ा निर्णय लिया और बीच शो में ही अर्चना को घर से बाहर कर दिया। दरअसल अर्चना गौतम ने शिव की गर्दन तक पकड़ ली थी। इसी के बाद वो बाहर हो गईं।
अर्चना गौतम के शो से बाहर निकलते ही दर्शकों ने भी मोर्चा खड़ा कर दिया था। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स ने भी अर्चना गौतम को सपोर्ट किया और उन्हें शो में वापस लाने की मांग की थी। यही खास बात रही है कि अब 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम की वापसी भी होने जा रही है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। हाल ही में सेट से एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें अर्चना गौतम, सलमान खान से बातचीत करती नजर आ रही हैं।
अर्चना गौतम की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 के कंफेशन रूम में बैठा जा सकता है। साथ ही उनके सामने सलमान खान बातचीत करते नजर आए हैं। इस तस्वीर को देखकर अर्चना के फैन्स काफी खुश हो गए हैं। यहां तक कि शेफाली बग्गा के फैनपेज ने भी अर्चना गौतम का सपोर्ट किया।
बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम वापसी जरूर करेंगी, ऐसा फैन्स को पहले ही अहसास था। हालांकि सजा के रूप में बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम अब पूरे सीजन में कभी भी कैप्टन नहीं बन पाएंगी। इसके साथ ही वह दो सप्ताह के लिए नॉमिनेट भी रहेंगी।
