Sunil Lahri Angry On Ram Mandir Chadhava Chori: अयोध्या में बने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हालांकि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच शुरू हो चुकी है और इसमें लगातार ट्रस्ट से संबंधित लोगों से पूछताछ भी जारी है। राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर लोगों ने खूब आक्रोश जताया और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं अब इस मामले पर 'रामायण' के ही एक्टर सुनील लहरी ने नाराजगी दिखाई है। सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर चढ़ावा चोरी की घटना को 'नीच हरकत' बताया, साथ ही इसके खिलाफ सखअत कानून बनाने की भी मांग की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Adipurush के मेकर्स पर आग बबूला हुए रामायण के लक्ष्मण, कहा- 'मूवी देख चकरा गया सिर..'

'रामायण' एक्टर सुनील लहरी ने जताई चढ़ावा चोरी पर नाराजगी
'रामायण' एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने कानून बदले पर जोर देते हुए कहा, "जिस तरह से गल्फ देशों में और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है, वैसी ही सजा दी जाए जो दूसरों के लिए भी सबक हो। ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत नहीं करे।" बता दें कि राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और मुकेश खन्ना ने भी नाराजगी दिखाई थी।
