टीवी मसाला

Anurag Dobhal की पीठ में परिवार ने फिर घोंपा खंजर, अपनी ही जमीन से धोना पड़ा हाथ!

Anurag Dobhal Not Get His Land Back: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल को एक बार फिर से परिवार ने धोखा दे दिया। उन्हें अपनी ही जमीन से हाथ धोना पड़ रहा है।

Image

अनुराग डोभाल को नहीं मिली जमीन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anurag Dobhal Not Get His Land Back: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल की पारिवारिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अनुराग डोभाल ने मार्च में अपने परिवार पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था और खुदकुशी की कोशिश की थी। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने व्लॉग में बहुत बार बताया है कि उनकी सारी जमीन और प्रॉपर्टी उनकी मम्मी के नाम पर है, जिसे वह वापस लेना चाहते हैं। अनुराग डोभाल ने चंद दिनों पहले आए व्लॉग में बताया था कि वह अपनी जमीन लेने के लिए जा रहे हैं और उनका परिवार भी वहां आने वाला है। लेकिन हाल ही के व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि उन्हें उनकी जमीन नहीं मिली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़े अनुराग डोभाल? बीच रास्ते गाड़ी रुकवाकर किया ये काम; वायरल हो रहा है वीडियो

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने व्लॉग में बताया कि उनका छोटा भाई कलंक इंक उनकी मम्मी को लेकर देहरादून में स्थित थाने आया था। लेकिन जमीन वापस करने के लिए उनका परिवार बिल्कुल भी तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि उन्होंने साइन भी नहीं किया। अनुराग डोभाल ने बताया कि उनका भाई कलम इंक 28 जून को 6 जून का डॉक्युमेंट लेकर आया था और उसपर साइन करने के लिए कह रहा था। वहीं अनुराग के दोस्त ने बताया कि जो डॉक्युमेंट कलम इंक लेकर आए थे, उसपर जमीन की कोई भी बात नहीं कही गई थी। यहां तक कि वो दस्तावेज प्रमाणित था, लेकिन उसपर अनुराग डोभाल के साइन नहीं हुए थे। अनुराग डोभाल ने अपने भाई कलम इंक को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जब हड़प ली मेरी जमीन, मेरे सारे वित्तीय एसेट ले लिये तो आप कुछ भी कर रहे हो। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा गलत हैं कलम के मम्मी-पापा। बोल रहे हैं कि हमारी समाज में बेज्जती हो रही है। अरे जब कर्म ऐसे होंगे तो बेज्जती तो होगी ही ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal-Ritika Chauhan का हो रहा है तलाक? फैंस का जवाब देते हुए बोले- हम अलग रह रहे हैं...

    Anurag Dobhal को नहीं मिली अपनी जमीन वापस

    Anurag Dobhal को नहीं मिली अपनी जमीन वापस

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि उनके भाई कलम इंक ने दस्तावेजों में अपने आपको सुरक्षित दिखाने की कोशिश की है। यूके राइडर ने अपने भाई को कलंक बताते हुए कहा, "तुमने मेरी जमीन हड़पी हुई है। भुगतान कोई और करे, नाम तुम्हारे, वापस तुम दे नहीं रहे। कलंक ही रहेगा भाई तू।" अनुराग डोभाल ने मायूसी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में मेरी जमीन मुझे वापस मिलेगी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article