Anurag Dobhal Lamborghini Car Stopped By Police: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल शूटिंग ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अनुराग डोभाल मार्च में खुद के साथ हुए हादसे के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग डोभाल सोशल मीडिया व्लॉग्स के जरिए खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ साझा करते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) शूटिंग के लिए चंडीगढ़ जा ही रहे थे कि उनकी कार को बीच रास्ते में पुलिस ने अचानक रोक लिया। इससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anurag Dobhal संग रिश्ता ठीक होने के बाद भी दर्द में तड़प रही हैं पत्नी Ritika Chauhan? बोलीं- 'उभरने की कोशिश...'

फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की लग्जरी कार देख टोल पर लोगों ने उनके साथ फोटोज क्लिक कराईं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि बीच रास्ते में पुलिस ने भी अनुराग डोभाल को रोक लिया। हालांकि उन्होंने अनुराग डोभाल को चालान के लिए नहीं बल्कि उनकी लग्जरी कार देखने के लिए रोका था। अनुराग डोभाल ने पुलिस ऑफिसर्स को ऑफर किया कि वो अंदर बैठकर भी उनकी कार देख सकते हैं। वहीं पुलिस ऑफिसर ने भी मौका हाथ से जाने नहीं दिया। पुलिस वालों ने अनुराग डोभाल की कार की फोटोज भी ली। वहीं व्लॉग में अनुराग ने बताया कि उनकी कार पहले ही नॉर्मल स्पीड पर चल रही थी। लेकिन पुलिस ने उनकी कार चालान के लिए नहीं रोकी। यूके राइडर ने बताया कि पुलिस बिल्कुल बच्चों की तरह बर्ताव कर रही थी, जैसे बच्चे खुश हो जाते हैं वैसे ही कार को देखकर वे भी खुश हो रहे थे।
