टीवी मसाला

Anurag Dobhal का 10 करोड़ का साम्राज्य हुआ खाली, आर्थिक तंगी में बेची बाइक; बोले- प्रॉपर्टी भी मेरे नाम नहीं...

Anurag Dobhal Got Emotional After Seeing Empty Garage: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपा खाली गैराज देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि आर्थिक संकट के कारण उन्होंने अपनी बाइक बेच दीं।

Image

अनुराग डोभाल का साम्राज्य हुआ खाली (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

Anurag Dobhal Got Emotional After Seeing Empty Garage: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों पहले निजी जिंदगी में मचे उथल-पुथल के कारण सुर्खियों में थे। इसी साल मार्च के महीने में अनुराग डोभाल का भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि अब उनकी जिंदगी पहले के मुकाबले काफी पटरी पर आ चुकी है। वहीं अब अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपना गैराज दिखाया। लेकिन व्लॉग में अनुराग डोभाल ने दर्द बयां करते हुए बताया कि उनका 10 करोड़ का साम्राज्य अब खाली हो चुका है। यूके राइडर (UK Rider) ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उन्हें अपनी कार और बाइक बेचनी पड़ गईं। यह भी पढ़ें: Anurag Dobhalके पत्नी Ritika Chauhan संग सुधरे रिश्ते, मां-बाप को त्याग की नई सिरे से जिंदगी की शुरुआत

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) व्लॉग में अपने गैराज का दरवाजा खोलते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जो करोड़ों का साम्राज्य हमने खड़ा किया था, वो अब खाली हो चुका है। अनुराग डोभाल ने इस बारे में कहा, "बाइक्स तो सारी बिक चुकी है। हमारे पास अब बस 10 आर और केटीएम बची है। एक वक्त पर ये गैराज पूरा भरा हुआ होता था। मुझे बेचना इसलिए पड़ा, क्योंकि मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मुझे पैसों की बहुत जरूरत थी और मुझे पता है कि मैंने उस वक्त कैसे अपने आपको संभाला है। हर जगह से बहुत अस्थिरता है। जब एक भी बाइक गई तो बहुत दुख हुआ। मैं व्लॉगिंग के जोन में भी नहीं था तो किसी को बता भी नहीं पाया। यहां का बिजली कनेक्सन काट दिया गया है, क्योंकि प्रॉपर्टी मेरे नाम पर नहीं है।" यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के बाद Ram Mandir पहुंचा ये एक्स कंटेस्टेंट, शो से बिगड़ा था मानसिक संतुलन

anurag dobhal (26)

फोटो क्रेडिट- अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने बताया कि वे अभी रहने के लिए घर भी तलाश रहे हैं। अनुराग डोभाल ने अपने व्लॉग में कहा कि मुझे मालूम है कि गैराज को खाली देख लोगों को बुरा लग रहा होगा, लेकिन हम दोबारा मेहनत करेंगे और इसे फिर से खड़ा करेंगे। अनुराग डोभाल का दिल अपनी बची हुई दो बाइक्स को देखकर भी भर आया। उन्होंने कहा कि मेरे पैर अभी इतने मजबूत नहीं हैं कि बाइक का वजन उठा पाएंगे, इसमें कम से कम भी 6 से 8 महीने लगेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article