टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के बाद Ram Mandir पहुंचा ये एक्स कंटेस्टेंट, शो से बिगड़ा था मानसिक संतुलन

Anurag Dobhal Visit Ram Mandir: कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किये, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Image

Anurag Dobhal Visit Ram Mandir

Anurag Dobhal Visit Ram Mandir: सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 से घर-घर मशहूर हुए अनुराग डोभाल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शो से बाहर निकलते ही उन्होंने मेकर्स पर कई इल्जाम लागाये, जिसे सुन सभी के होश उड़ चुके थे। अनुराग डोभाल एक यूट्यूबर भी हैं जिनकी वीडियोस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अभी हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो राम मंदिर पहुंचे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल हाल ही में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जा पहुंचे। जिसकी एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर भी शेयर की। इसी के साथ वीडियो में सभी फैंस को उन्हें राम लल्ला के दर्शन भी कराए जिसे देख आंखें भर आए। वीडियो में देखा जा सकता है की माथे पर तिलक और भगवा रंग का गमछा पहन अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) भक्ति में लीन है। दर्शकों को अनुराग का ये स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आए।

इसी के साथ घर से बाहर आकर अनुराग ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया, जिसमें मेकर्स और सलमान खान पर उन्होंने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कंटेस्टेंट ने बताया की शो से बाहर आने के बाद निर्माताओं ने उन्हें उनका फोन नहीं दिया और कहा कि वह दो दिनों तक किसी से संपर्क नहीं कर सकते। शो में भी उन्हें बिग बॉस से लड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद यूट्यूब पर पर उन्होंने शो का ट्रोल भी किया गाने के जरिये।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article