टीवी मसाला

Anupama Twist: मालती देवी अनुज-अनुपमा की जिंदगी में लाएगी तूफान, बेटे की खुशियों पर लगाएगी ग्रहण

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 27, 2023, 06:32 PM IST

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धांसू ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। कपाड़िया परिवार में सास- बहू का ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मालती देवी अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन बनेगी। मालती देवी अनुज और अनुपमा के खिलाफ साजिश रचेगी।

Image

Anupamaa Twist (credit pic: instagram)

Anupamaa Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में समर की मौत से अनुपमा पूरी तरह से टूट गई थी। अनुपमा और अनुज ने मिलकर समर के कातिल को सजा दिला दी है। इसके बाद फैंस को लगा कि अनुपमा और अनुज की जिंदगी में सब ठीक हो जाएगा। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अनुपमा की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। शो में मालती देवी अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन बनेगी। वो पूरी कोशिश करेगी अनुपमा को कपाड़िया परिवार से बाहर निकाल दें।

बरखा और मालती देवी एक- दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। मालती देवी अनुपमा को घर से बाहर निकालने के लिए बरखा का इस्तेमाल करेंगी। इसी के साथ मालती देवी अनुज को भी धीरे-धीरे यकीन दिलाने की कोशिश करेगी कि अनुपमा को सिर्फ शाह परिवार की चिंता है। वो उनके लिए कभी भी उसे छोड़कर जा सकती है। मालती देवी कोशिश करेगी कि वो छोटी अनु का साहारा ले। वो कहेगी कि अनुपमा को छोटी की भी कोई चिंता नहीं है। उस सिर्फ डिंपी और शाह परिवार की चिंता है।

वहीं, पाखी भी अनुपमा से नाराज है क्योंकि वो डिंपी को घर वापस ले आई है। पाखी नहीं चाहती हैं कि डिंपी इस घर में रहे। हालांकि अनुपमा सबको समझाती हैं कि इस मुश्किल समय में डिंपी को हमारी जरूरत है। मालती देवी पाखी को भी अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article