बॉलीवुड

Entertainment News: कंगना की तेजस हुईं रिलीज, दीपिका-रणवीर सोशल मीडिया पर हो रहे हैं जमकर ट्रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 27, 2023, 04:58 PM IST

Entertainment News Of The Week: सिनेमा जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। आज कंगना की तेजस और राधिका मदान की सजनी शिंदे का वायरल वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कॉफी विद करण में दीपिका और रणवीर ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

Entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News Of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। इस हफ्ते कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म तेजस रिलीज हुई है। कॉफी विद करण 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी लाइफ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सनी देओल ने फिल्म रामायण के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। इसके अलावा टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनरेशन लीप आने वाला है। आइए इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

कंगना की तेजस हुईं रिलीज

कंगना रनौत की तेजस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्ट्रेस ने पायलट की भूमिका निभाई है। तेजस बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 से 3 करोड़ का बिजनेस करेगी। तेजस के साथ राधिका मदान और निम्रत कौर की सजनी शिंदे का वायरल वीडियो भी रिलीज हुई है।

कॉफी विद करण 8 में पहुंचे रणवीर- दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार किसी टॉक शो में साथ में पहुंचे हैं। दोनों ने करण के शो पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चौंकान वाले खुलासे किए हैं। रणवीर और दीपिका ने साल 2015 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। अपने बयानों की वजह से दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

सनी देओल फिल्म रामायण में बनेंगे हनुमान

सनी देओल फिल्म रामायण में हनुमान का किरदार निभाएंगे। हनुमान के रोल के लिए एक्टर ने 45 करोड़ रुपये चार्ज किए है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम को रोल निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का रोल निभाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।

रिया ने बताया कैसा था जेल में अनुभव

रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि जेल में रहने का अनुभव कैसा था। एक्ट्रेस ने कहा कि जेल में लोग छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ लेते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो 6 हफ्ते मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय था। एक्ट्रेस ने जेल में रहने की जर्नी को नर्क बताया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा जेनरेशन लीप

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनरेशन लीप आने वाला है। शो में अभिमन्यु और अक्षरा की बेटी अभीरा की कहानी शुरू होगी। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article