Anupamaa This Character To Die In Show: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का धमाकेदार शो 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में मेकर्स लगातार नए-नए ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी रेटिंग ऊपर उठने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शो को लेकर कहा जा रहा है कि अब जल्द ही इसमें चहेते किरदार की मौत हो जाएगी, जिससे अनुपमा और अनुज भी अलग हो जाएंगे।
'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ी इस खबर ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। ये किरदार बा या मालती देवी नहीं बल्कि छोटी अनु है। 'अनुपमा' को लेकर एंटरटेनमेंट के गलियारे से खबर आ रही है कि मेकर्स शो में छोटी अनु की मौत दिखाएंगे। छोटी अनु की मौत से अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ेगा, जिससे दोनों ही एक-दूजे से अलग हो जाएंगे। बता दें कि छोटी अनु के कारण अनुज और अनुपमा में पहले भी दूरी आ चुकी है।
अनुपमा भरेगी अमेरीका की उड़ान
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। कुछ ही दिनों पहले शो का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें दिखाया गया कि अनुपमा अमेरिका की उड़ान भरेगी। हालांकि सपना पूरा होने के बाद भी वह प्रोमो वीडियो में ज्यादा खुश नहीं दिखाई दी। यहां तक कि वह अपनी छोटी अनु को बार-बार याद करती हुई भी नजर आई।
