टीवी मसाला

Anupamaa को बीच में ही अलविदा कह गई ये हसीना, राजन शाही ने भी तुरंत ढूंढ निकाला रिप्लेसमेंट

Anupamaa This Actress Quit Show: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को लेकर हाल ही में खबर आ रही है कि शो के अहम किरदार ने बीच में ही इसे अलविदा कह दिया है। हालांकि राजन शाही ने रिप्लेसमेंट भी ढूंढ निकाला है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Anupamaa This Actress Quit Show: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। साथ ही 'अनुपमा' को टीआरपी में भी नंबर 1 बनाया हुआ है। लेकिन हाल ही में 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। शो की एक अहम किरदार ने बीच में ही राजन शाही के 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कह दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि राजन शाही ने उस किरदार का रिप्लेसमेंट भी ढूंढ निकाला है।

'अनुपमा' (Anupamaa) को बीच राह में ही अलविदा कहने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि विदूषी तिवारी हैं, जिन्होंने शो में इशानी का किरदार अदा किया था। विदूषी तिवारी का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से 'अनुपमा' को बीच में ही अलविदा कह दिया है। विदूषी तिवारी लंबे वक्त से शो में नहीं दिखाई दे रही हैं। 'अनुपमा' को छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा, "ये सब अंश और प्रार्थना की शादी के ट्रैक के दौरान हुआ। मेरी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि मुझे बीच शूट से ही छुट्टी लेनी पड़ी और मेडिकल सहायता लेनी पड़ी। रिपोर्ट्स अगले दिन आई थीं और मुझे पता चला कि मुझे गंभीर लिवर इंफेक्शन हो गया है। डॉक्टर ने मुझे सलाह दी है कि मुझे अगले 6 महीने के लिए पूरी तरह से ट्रीटमेंट लेना होगा।" विदूषी तिवारी ने बताया कि डीकेटी टीम ने इस दौरान उनका काफी समर्थन किया। वे लगातार विदूषी तिवारी के संपर्क में भी बने हुए हैं।

खबरों की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) में इशानी के किरदार के लिए राजन शाही और दीपा शाही नई एक्ट्रेस को लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अक्षिता वात्सायन शो में इशानी की भूमिका अदा करती नजर आएंगी। उन्होंने इससे पहले 'ये है चाहतें' में भी अहम भूमिका अदा की है। इसके साथ ही वह दंगल टीवी के एक शो में लीड रोल भी अदा कर चुकी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' मे ंवह क्या नई जान फूंकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article