टीवी मसाला

Anupamaa: सेट पर लगी आग को लेकर शिवम खजुरिया ने तोड़ी चुप्पी, हादसे पर किया बड़ा खुलासा

Anupamaa Shivam Khajuria Breaks Silence On Rupali Ganguly Set: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर भयंकर आग लग गई है। इस आग में पूरा सेट जलकर बर्बाद हो गया। मामले को लेकर अब शो में प्रेम का किरदार निभाने वाले शिवम खजुरिया ने चुप्पी तोड़ी है और हादसे के बारे में भी बताया है।

Image

'अनुपमा' के सेट पर लगी भयंकर आग

Anupamaa Shivam Khajuria Breaks Silence On Rupali Ganguly Set: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने टीारपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। लेकिन आज राजन शाही के शो के सेट पर भयंकर हादसा हो गया। 'अनुपमा' के सेट पर सुबह तड़के भयंकर आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण 'अनुपमा' (Anupamaa) का पूरा सेट जलकर खाक हो गया। हालांकि 'अनुपमा' के सेट पर आई इस विपदा में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर अब शो में प्रेम की भूमिका अदा करने वाले शिवम खजुरिया ने चुप्पी तोड़ी है।

शिवम खजुरिया ने इंडिया फोरम को दिये इंटरव्यू के दौरान 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर हुए हादसे को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले के बारे में उन्हें खुद मीडिया से पता चला है। शिवम खजुरिया ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे खुद इस बारे में मीडिया के जरिए पता चला है। मेरी आज चुट्टी थी और मैं लोगों से जुड़ने की कोशिश में लगा हुआ हूं। मुझे पता चला कि आग सुबह 6 बजे लगी है। लेकिन शुक्र है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।"

आखिर कैसे लगी आग ?

खबरों की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मुंबई के अग्नि शमन केंद्र के मुताबिक, आग पहले सेट पर बने टेंट एरिया में लगी थी। लेकिन देखते ही देखते उसने पूरे सेट को चपेट में ले लिया। 'अनुपमा' में नजर आने वाला अनुपमा का घर और कोठारी निवास तक जलकर खाक हो गया। वहीं दूसरी ओर AICWA ने इसकी जांच की मांग की है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article