टीवी मसाला

Exclusive: सौतेली बेटी के इल्जामों से सदमे में घिरीं रुपाली गांगुली, सना रईस खान ने बताए Anupamaa एक्ट्रेस के हाल

Sana Raees Khan Reveals Anupamaa Star Had Traumatic Experience: आज रिपोर्ट सामने आ रही है कि अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज करवाया है। इसके अलावा सना रईस खान ने इन दिनों रूपाली गांगुली पर गुजरी स्तिथि को सबके सामने रिविल किया है।

Image

Sana Raees Khan Reveals Anupamaa Star Had Traumatic Experience

Sana Raees Khan Reveals Anupamaa Star Had Traumatic Experience: टीवी की मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली आज घर-घर में बड़ा नाम बन गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अनुपमा स्टार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी का एक 4 साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के काले राज से पर्दा उठाया है। इसके अलावा ईशा वर्मा ने अनुपमा स्टार को लेकर वर्तमान में कई बातें कहीं और बहुत से घिनौने इल्जाम भी लगाए। ऐसे में कफी दिनों से चुप्पी साधे हुए रूपाली गांगुली ने अब अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानी का केज दर्ज कराया है। इसके अलावा सना रईस खान (Sana Raees Khan) ने इन दिनों रूपाली गांगुली पर गुजरी स्तिथि को रिविल किया है। आइए देखते हैं।

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी सौतले बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज किया है। बता दें कइ सना रईस खान और उनकी लीगल टीम ने ईशा को कनूनी नोटिस भेजा है और उनसे 50 करोड़ रुपए का हर्रजाना मांगा है। कानूनी नोटिस भेजने के अलावा साना रईस खान ने रूपाली गांगुली की वर्तमान हालत के बारे में साझा किया है। बिग बॉस फ़ेम का कहना है कि इन सभी इल्जामों के चलते रूपाली गांगुली सदमें में चली गई है। उनके लिए यह सब एक दर्दनाक अनुभव है और वह इन सबसे गुजर रही हैं।

इस बीच बता दें कई ईशा वर्मा ने रूपाली गांगुली पर कई इल्जाम लगाए हैं। ईशा का कहना है कि 'रूपाली की वजह से मेरे पिता ने मेरी माँ को दो बार डिवोर्स दिया।' आगे कहा की 'रूपाली मेरी माँ के गहने चुराती थी। ये बहुत डोमिनेट करती हैं। यहाँ तक की इनका बेटा भी नाजायज है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article