टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली ने सरेआम पति के हाथ से छीन लिये पैसे, बोलीं- मेरा पैसा तो मेरा है ही तुम्हारा भी...

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Snatches Money From Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में धाक जमाई हुई है। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पति अश्विन के वर्मा के हाथ से पैसे छीनती हुई नजर आईं।

Image

रुपाली गांगुली ने पति के हाथ से छीने पैसे

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Snatches Money From Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। रुपाली गांगुली ने टीवी की 'अनुपमा' बनकर घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। अपने इस किरदार से वह टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी खूब धूम मचाता है और अक्सर नंबर 1 पर नजर आता है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में रुपाली गांगुली अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। वीडियो में रुपाली गांगुली अपने पति अश्विन के वर्मा के हाथ से पैसे छीनती नजर आईं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दिया कि रुपाली गांगुली के पति अश्विन के वर्मा पैसे गिन रहे थे। वहीं रुपाली गांगुली ने उनके हाथ से पैसे छीनते हुए कहा, "तुम्हारा पैसा तुम्हारा और मेरा पैसा मेरा...बिल्कुल नहीं। मेरा पैसा तो मेरा है ही, तुम्हारा पैसा भी मेरा ही है।" वीडियो में रुपाली गांगुली का अंदाज बेहद चुलबुला दिखाई दिया। इस रील को साझा करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, "केवल तथ्य बता रही हूं।" उनके इस रील को देखकर भाई विजय गांगुली और एक्टर मेहुल निसार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वहीं सोशल मीडिया यूजर भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सच है मैम, आपने हर बीवी की दिल की बात कह दी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "कुछ भी बोलो, ये हर पति के जीवन का कटु सत्य है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अश्विन सर सोच रहे होंगे कि ले ले भगवान, सबकुछ तेरा ही है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article