टीवी मसाला

Anupamaa: सेट पर लगी आग के लिए राजन शाही के सपोर्ट में आईं रुपाली गांगुली, बोलीं- जो मेरी कर्मभूमि थी...

Rupali Ganguly Statement on Anupama Fire Tragedy: कुछ दिनों पहले सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर भीषण आग लगी थी। ऐसे में हादसे के 3 दिन बाद सीरियल की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पोस्ट शेयर किया और अपने चाहने वालों को प्यार दिया। सिर्फ यही नहीं रूपाली ने राजन शाही की तारीफ की।

Image

Rupali Ganguly Statement on Anupama Fire Tragedy

Rupali Ganguly Statement on Anupama Fire Tragedy: इसी हफ्ते के शुरुआत यानी 3 जून सोमवार को सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने सेट को पूरे तरीके से राख में बदल दिया। गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अभी तक आग लगने का कारण सामने नहीं आया और टीम जांच में जुटी हुई है। अब इस हादसे के करीब 3 दिन बार रूपाली गांगुली ने बयान दिया। रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर आग वाले कांड को लेकर दर्द बयां किया।

अनुपमा (Anupama) फ़ेम रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) लिखती हैं 'इस मुश्किल घड़ी में आपका प्यार, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मेरी कर्मभूमि मेरे लिए दूसरा घर और पवित्र स्थान है जिसे मैं मंदिर मानती हूँ। आग लगने के बाद बावजूद भी वो स्थिर है और टूटा भी नहीं। राजन शाही के नेतृत्व मुझे याद दिलाया कि मुश्किलें स्प्रिंगबोर्ड की तरह काम करती हैं जो हमें भविष्य के लिए तैयार करती है। जैसा कि वे कहते हैं, जो खो गया था उसे फिर से बनाया जा सकता है। जो चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है बचाई गई जिंदगियां।'

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं 'हम ईश्वर के बहुत आभारी हैं हादसे में कोई हताहत नहीं हुईं और हमारे सभी पालतू जानवर सुरक्षित हैं। प्रोडक्शन टीम डीपीके और क्रू मेंबर ने भीषण आग के बाद हार ना मानते हुए शूटिंग नहीं रोकी। इसी के साथ टीम स्टार प्लस का धन्यवाद जो एक चट्टान की तरह मजबूत हमारे साथ खड़ा रहा। जैसे अनुपमा हमेशा राख से फीनिक्स की तरह उभरती है ... वैसे ही हम भी उभरेंगे।' बता दें ऑल इंडियन सिने वर्कर एओसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को राजन शाही (Rajan Shahi) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article