​Anupamaa 7 Maha Twist: पाखी-तोषू को औकात दिखाएगा दिग्विजय, दामाद का गुरूर चूर करेगी अनुपमा​

Anupamaa 7 Maha Twist 18 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्रेम प्रेरणा को चेतावनी देगा कि अंश उसके लिए सही नहीं है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपने दामाद को औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 18 2026, 11:04 IST
'अनुपमा' में 18 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 18 जून को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 18 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन आए एपिसोड में देखने को मिला कि बा अंश और प्रेरणा की शादी को टालने का हर तरीका अपनाने की कोशिश करती हैं। दूसरी तरफ प्रेम ठान लेता है कि वो प्रेरणा को अंश से शादी के खिलाफ चेतावनी देकर रहेगा। लेकिन सीरियल में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते। तो चलिए एक नजर डालते हैं अनुपमा में आने वाले दिलचस्प मोड़ पर-

घर खरीदने का सपना देखेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

घर खरीदने का सपना देखेगी अनुपमा

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा एक घर के बाहर जाकर बैठ जाएगी और वहां रंगोली बनाएगी। इतना ही नहीं, वो उस घर पर अपना नाम भी लिखेगी। इतनी देर में ब्रोकर आ जाएगा, जो अनुपमा को उस घर को खरीदने वाला समझ लेगा।​

अनुपमा को मिलेगा घर खरीदने का रास्ताImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

अनुपमा को मिलेगा घर खरीदने का रास्ता

​ब्रोकर अनुपमा को पूरा घर दिखाएगा। अनुपमा सपना देखेगी कि वो अपने घर में कितने ऐश से रह रही है। ब्रोकर उससे पेमेंट का तरीका पूछेगा, लेकिन अनुपमा कुछ बोल पाएगी, इससे पहले ही दूसरे लोग वहां आ जाएंगे। अनुपमा अपने आप से बात करेगी और कहेगी कि तू बस फैसला ले, रास्ता कान्हा जी बना देंगे। तभी अनुपमा को फूड कार्निवल का पोस्टर दिखेगा, जिसका ईनाम 40 लाख रुपये होगा।​

प्रेम से अंश-प्रेरणा की शादी में जाने की इजाजत मांगेगी राहीImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

प्रेम से अंश-प्रेरणा की शादी में जाने की इजाजत मांगेगी राही

​राही प्रेम से अंश की शादी में जाने की इजाजत मांगेगी। वो कहेगी कि अब भले ही तुम दोनों में दूरी है, लेकिन पहले तुम एक-दूसरे के करीब थे। प्रेरणा भी तुम्हारी दोस्त थी। ऐसे में प्रेम कहेगा कि तुम्हें जाना है तो जाओ, लेकिन इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा। मैं उस शादी में बिल्कुल नहीं जाऊंगा। वहीं राही कहेगी कि शादी के लड़की अपने पति के बगैर कहीं नहीं जाती है। तुम नहीं जाना चाहते तो मैं तुमसे जिद्द नहीं करूंगी।​

बंकू के साथ बदतमीजी करेंगे पाखी और तोषूImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

बंकू के साथ बदतमीजी करेंगे पाखी और तोषू

​अनुपमा के कैफे में आकर पाखी और पारितोष बंकू से बदतमीजी करेंगे। पाखी बंकू से टेबल साफ करने के लिए कहेगी। वहीं दूसरी ओर पारितोष टेबल पर जानबूझकर पानी गिरा देगा और उसे साफ करने के लिए कहेगा। पाखी बंकू के पैर को अपनी सैंडल से कुचलेगी, जिससे वो दर्द में कराह उठेगा।​

पारितोष और पाखी को औकात दिखाएगा दिग्विजयImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

पारितोष और पाखी को औकात दिखाएगा दिग्विजय

​पाखी बंकू के साथ बदतमीजी कर ही रही होगी कि दिग्विजय भी पारितोष का पैर अपनी सैंडल से कुचलने लगेगा। ऐसे में पारितोष पाखी से बंकू को छोड़ने के लिए कहेगा। जैसे ही दिग्विजय बंकू को उनके पास बैठाएगा। पाखी चीखने लगेगी। दिग्विजय उन्हें जवाब देगा कि बंकू स्टेटस में तुम सबसे ऊपर है। पारितोष अपने परिवार की चुगली करके पैसे कमा रहा है और पाखी तुम्हें अपनी बेटी से ज्यादा ईगो प्यारी है। लेकिन बंकू के संस्कार ऐसे हैं कि वो आज भी तुम लोगों की इज्जत करता है।​

प्रेरणा को चेतावनी देगा प्रेमImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

प्रेरणा को चेतावनी देगा प्रेम

​प्रेरणा और अंश को साथ में देखकर श्रुति ताना देगी। श्रुति प्रेरणा से कहेगी कि अच्छा हुआ प्रेम ने तुम्हें निकाल दिया, वरना तुम तो हमें अंदर ही अंदर खा जाती। इसपर प्रेरणा कहेगी कि आपकी बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। दूसरी ओर प्रेम प्रेरणा से बोलेगा तू इससे शादी करके सही नहीं कर रही है। अभी भी तेरे पास वक्त है, तू बहुत पछताएगी। लेकिन प्रेरणा प्रेम की बातों का कोई जवाब नहीं देती है।​

दामाद को ठेंगा दिखाएगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

दामाद को ठेंगा दिखाएगी अनुपमा

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में देखने को मिलेगा कि अनुपमा प्रेरणा-अंश की शादी का न्योता लेकर कोठारी परिवार जाती है। लेकिन प्रेम अनुपमा के सामने शर्त रखता है कि मैं शादी में तभी आऊंगा, जब दिग्विजय सूद मुझसे माफी मांगेंगे। इसपर अनुपमा जवाब देती है कि ऐसा कभी नहीं होने वाला।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!