TV TRP Report Week 23: छह साल में पहली बार टॉप 5 से बाहर हुआ 'अनुपमा', नंबर 1 पर लहरा इस शो का परचम

TV TRP Report Week 23, 2026: टीवी की दुनिया का रिपोर्टकार्ड यानी टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। इस बार टीआरपी में बड़ा खेल देखने को मिला। अनुपमा छह सालों में पहली बार टॉप 5 से ही बाहर हो गया है। वहीं नंबर 1 का परचम इस बार भी जीटीवी के सीरियल ने लहराया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 18 2026, 12:41 IST
23वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट हुई जारीImage Credit : Jio Hotstar, Zee01 / 07

23वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट हुई जारी

TV TRP Report Week 23, 2026: बार्क की टीआरपी हर सप्ताह अपने साथ नया धमाका करती है। एक तरह से ये टीवी सीरियल्स के लिए रिपोर्ट कार्ड है, जिसे देखकर पता चलता है कि शो दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतर पा रहे हैं या नहीं। वहीं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में भी बड़ा खेल देखने को मिला। जहां एक तरफ 'गंगा माई की बेटियां' ने पहले नंबर पर अपनी धाक जमा ली है। वहीं दूसरी ओर रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' छह साल में पहली बार टॉप 5 से ही बाहर हो गया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

गंगा माई की बेटियां (Ganga Mai Ki Betiyan)Image Credit : Jio Hotstar, Zee02 / 07

गंगा माई की बेटियां (Ganga Mai Ki Betiyan)

​सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा शो 'गंगा माई की बेटियां' टीआरपी में नंबर 1 बन चुका है। 'गंगा माई की बेटियां' को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि सीरियल में स्नेहा और सिद्धू की शादी तो हो चुकी है, लेकिन स्नेहा ने सिद्धू से बदला लेने का मन बना लिया है।​

वसुधा (Vasudha)Image Credit : Jio Hotstar, Zee03 / 07

वसुधा (Vasudha)

​जीटीवी के पॉपुलर सीरियल 'वसुधा' भी टीआरपी में छाया हुआ है। पहले जहां ये सीरियल टीआरपी में नंबर 1 पर था तो वहीं इस सप्ताह खिसककर दूसरे स्थान पर आ चुका है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।​

तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak)Image Credit : Jio Hotstar, Zee04 / 07

तुम से तुम तक (Tum Se Tum Tak)

​जीटीवी के ही एक और सीरियल ने टीआरपी में जबरदस्त धाक जमाई हुई है। सीरियल 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। बता दें कि शो में अनु और आर्या की शादी तो हो ही चुकी है। वहीं अब हनीमून का सीक्वेंस विदेश में शूट किया जाएगा।​

नागिन 7 (Naagin 7)Image Credit : Jio Hotstar, Zee05 / 07

नागिन 7 (Naagin 7)

​'नागिन 7' ने भले ही टीआरपी में धक्के खाए। लेकिन आखिरी एपिसोड के साथ 'नागिन 7' ने धूम मचा दी। सीरियल ने 1.5 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर अपनी जबरदस्त जगह बनाई। इतना ही नहीं, 'नागिन 7' ने जाते-जाते सीजन 8 का हिंट भी दिया।​

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)Image Credit : Jio Hotstar, Zee06 / 07

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जहां पहले नंबर 1 पर रहता था। वहीं अब शो की कहानी ऐसी हो चुकी है कि लोग इससे बोर होने लगे हैं। इसका असर टीआरपी लिस्ट में भी देखने को मिल रहा है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 1.5 रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर आ चुका है।​

अनुपमा (Anupamaa)Image Credit : Jio Hotstar, Zee07 / 07

अनुपमा (Anupamaa)

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' को छह साल में पहली बार जबरदस्त झटका लगा है। रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में पांचवे तो क्या अब टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। शो को इस सप्ताह 1.4 रेटिंग हासिल हुई है। बता दें कि सीरियल की कहानी जिस दिशा में चल रही है, उससे दर्शक बोर होने लगे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!