Anupamaa Fiery Look With Sword In Hand, Photos Viral: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। इन दिनों अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा के सामने रजनी का पर्दाफाश हो चुका है। वहीं अब वह उसके खिलाफ मुहीम छेड़ने वाली है। इन सबके बीच ही 'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटोज सामने आई हैं, जिसमें अनुपमा का धाकड़ अवतार देखने को मिला। इन फोटोज में अनुपमा हाथ में तलवार लिये नजर आई। साथ ही आंखों में गुस्सा, दर्द और भावनाएं भी कमाल की दिखीं।
'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ी इन फोटोज ने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। सफेद लिबास और सिर पर भगवा रंग की पगड़ी पहने अनुपमा बेहद जबरदस्त अवतार में लगी। जहां एक फोटो में अनुपमा शंखनाद करती दिखाई दी तो वहीं दूसरी तस्वीर में अनुपमा के हाथ में तलवार नजर आई। इस दौरान अनुपमा की आंखों का तेज मानो तलवार की धार से भी ज्यादा लगा। दर्द, तकलीफ और भावनाओं के उफान में अनुपमा का ये अवतार देखने लायक रहा। इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनुपमा न केवल तांडव मचाने वाली है, बल्कि रजनी का पर्दाफाश कर उसके झूठ को भी सबके सामने ले आएगी।

अनुपमा
'अनुपमा' में आने वाला है ये महाट्विस्ट
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुपमा पुलिस थाने जाकर रजनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। वो बताएगी कि कैसे रजनी ने धोखे से उसके साइन कराए हैं। लेकिन पुलिसवाले अनुपमा से सबूत मांगेगे, तभी वहां रजनी आ जाएगी और कहेगी कि इसके पास सबूत होंगे तो देगी ना। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रजनी के बिछाए जाल से अनुपमा बाहर कैसे निकलेगी। इन सब में पराग उसकी मदद करेगा या फिर अपना बिजनेस बचाने के लिए झूठ का साथ देगा।
