Gaurav Khanna Open Up On Making Comeback Rumors In Anupamaa: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो "अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर बना हुआ है। सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को सीरियल से बखूबी बांधा हुआ है। यूं तो 'अनुपमा' में अभी तक कई किरदार आए और चले गए। लेकिन अनुज कपाड़िया का किरदार ऐसा रहा, जिससे दर्शकों का दिल जुड़ गया और आज भी वे अनुज की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अनुज कपाड़िया बनकर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) 'अनुपमा' में वापसी करेंगे भी या नहीं, इस मामले पर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने 'अनुपमा' में वापसी को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे दर्शक भी असमंजस में पड़ गए हैं।
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान हिंट दिया कि उनके लिए 'अनुपमा' के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। एक्टर ने इस सिलसिले में कहा, "मेरा किरदार मरा नहीं है। राजन शाही सर ने बहुत ही स्मार्ट तरीके से मेरे साथ अपना एक कार्ड रखा है। उन्होंने मुझसे एक और वादा भी किया है। मुझे नहीं मालूम कि मुझे कहना चाहिए या नहीं, लेकिन वो किसी और प्रोजेक्ट में भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं। तो देखते हैं कि क्या होता है।" गौरव खन्ना के बयान से दर्शक भी असमंजस में हैं कि अब शो में उनकी वापसी होगी या फिर वह नए प्रोजेक्ट के साथ टीवी पर लौटेंगे।
बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से पहले खुद राजन शाही ने भी बताया था कि 'अनुपमा' के सेट पर एक्टर का मेकअप रूम अभी भी यूं का यूं ही मौजूद है। उसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है। 'अनुपमा' से निकलने के बाद भी राजन शाही और गौरव खन्ना की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही है। यहां तक कि 'बिग बॉस 19' के दौरान भी राजन शाही ने गौरव खन्ना को सपोर्ट किया था। साथ ही उनकी बर्थडे पार्टी में भी अपनी बेटी के साथ शामिल हुए थे। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि गौरव खन्ना 'अनुपमा' में लौटते हैं या नहीं?
