फोटो क्रेडिट- रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम, सीएम रेखा गुप्ता फेसबुक
Rupali Ganguly Angry Over Attack On CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बीते दिन बड़ा हादसा हो गया। रेखा गुप्ता पर जन-सुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स की पहचान राजेश खिमजीभाई सकारिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए इस हमले से टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी भड़की नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर किया गया रुपाली गांगुली का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Anupama Promo: घमंडी पराग को सड़क पर बेबस पाएगी अनुपमा, डांस मुकाबले से पहले खड़ी होगी एक और नई मुसीबत
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करती हूं। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके जल्द से जल्द ठीक होने और स्वस्थ रहने की कामना करती हूं।" लेकिन अपने ट्वीट के कारण रुपाली गांगुली ही लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने रुपाली गांगुली को ताने देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले शख्स के परिवार का कहना है कि वो जानवर प्रेमी है। वहीं रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को भी जानवरों से लगाव है। उन्होंने दिल्ली के आवारा कुत्तों को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी विरोध किया था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने हमलावर का हवाला देते हुए रुपाली गांगुली को ट्रोल करना शुरू कर दिया। रुपाली गांगुली के ट्वीट पर तंज कसते हुए एक यूजर ने लिखा, "खैर वो हमलावर एक डॉग लवर था। बीमार लोग।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी ही बिरादरी का है।" तीसरे यूजर ने रुपाली गांगुली को ताना देते हुए लिखा, "कुत्तों के लिए बोलना है, सीएम रेखा गुप्ता के लिए पोस्ट करनी है। लेकिन मनीषा केस पर क्यों नहीं पोस्ट करते जांच की मांग करती हो। वो भाजपा का क्षेत्र है ना। वहां क्यों स्टैंड लोगी। वहां चाटूकारिता जरूरी है।"