टीवी मसाला

Anupamaa BTS Photos: प्रार्थना को भूल प्रेरणा के इश्क में मजनू बना अंश, सड़क पर खुल्लम-खुल्ला किया रोमांस

Anupamaa BTS Photos: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट आ रहे हैं। वहीं हाल ही में सीरियल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें अंश और प्रेरणा रोमांस में चूर नजर आए।

Image

'अनुपमा' से जुड़ी तस्वीरें हुईं वायरल, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Anupamaa BTS Photos: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। जल्द ही अनुपमा में अनुपमा और प्रेम के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। लेकिन इन दिनों सीरियल में एक और चीज खूब लाइमलाइट बटोर रही है और वो है अंश और प्रेरणा की केमिस्ट्री। 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि अंश प्रेरणा को प्रपोज करता है और प्रेरणा भी उसका प्रपोजल स्वीकार लेती है। दोनों को साथ देख अनुपमा, दिग्विजय और ख्याति काफी खुश होते हैं। वहीं हाल ही में 'अनुपमा' से जुड़ी कुछ बीटीएस फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों रोमांस में चूर नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: ईशानी के प्यार की कीमत चुकाएगा बंकू, अनुपमा की लाडली पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

'अनुपमा' (Anupamaa) से जुड़ी अंश (Ansh) और प्रेरणा (Prerna) की ये तस्वीरें टेली रिपोर्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है, जिसमें दोनों रोमांस में डूबे नजर आए। जहां एक फोटो में अंश ने प्रेरणा के बालों में फूल लगाया तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो उसे गिरने से बचाता दिखाई दिया। अगली तस्वीर में प्रेरणा अंश के कंधे पर सिर रखकर सुकून के पल उठाती नजर आई। आखिरी फोटो में दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। 'अनुपमा' से जुड़ी इन फोटोज में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिखी। बता दें कि 'अनुपमा' में जहां अंश का किरदार वरुण कस्तुरिया अदा कर रहे हैं तो वहीं प्रेरणा का रोल निधी शेट्टी निभा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa से छिनी नंबर 1 की गद्दी, TRP गिरने पर Sachin Tyagi ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अभी भी टॉप 5 में' (Exclusive)

    'अनुपमा' में आएगा महाट्विस्ट

    'अनुपमा' में आएगा महाट्विस्ट

    'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट

    'अनुपमा' (Anupamaa) सीरियल में जल्द ही देखने को मिलेगा कि राही की मदद के लिए अनुपमा की पूरी टीम अनुज कैफे पहुंच जाती है। वो लोग साथ में मिलकर प्रेम के ऑर्डर के लिए खाना भी बनाते हैं। लेकिन प्रेम शुक्रिया अदा करने की जगह अनुपमा और राही को बातें सुनाता है। वहीं वसुंधरा राही को घर से निकालने का फैसला कर लेती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article