Anupamaa 7 Maha Twist: ईशानी के प्यार की कीमत चुकाएगा बंकू, अनुपमा की लाडली पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Anupamaa 7 Maha Twist 9 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। जहां बंकू ईशानी के प्यार की कीमत चुकाएगा। वहीं प्रेम राही पर अपनी सारी जिम्मेदारियां डाल देगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 9 2026, 09:57 IST
'अनुपमा' में 9 जून को आएंगे ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 9 जून को आएंगे ये महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 9 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। 'अनुपमा' का हर एपिसोड अपने साथ ढेर सारे धमाल लेकर आता है। वहीं आज के एपिसोड में भी कई दिलचस्प मोड़ नजर आए। जहां दिग्विजय ने बंकू को ईशानी के प्यार की कीमत चुकाने के लिए कह दिया। वहीं दूसरी ओर अनुपमा की लाडली बेटी राही पर उसके पति ने अपनी सारी जिम्मेदारियां डाल दीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ पर-

बंकू को अपनी भावनाएं चुपाने के लिए कहेगा दिग्विजयImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

बंकू को अपनी भावनाएं चुपाने के लिए कहेगा दिग्विजय

​'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा बंकू और ईशानी की बात नहीं सुन पाएगी, लेकिन दिग्विजय सुन लेगा। वो बंकू से कहेगा कि चाहत को मन में आने से हम नहीं रोक सकते हैं। लेकिन हमें अपनी सीमा नहीं लांघनी है। क्योंकि अनुपमा जी ने हमें अपने घर में जगह दी है। अगर कुछ हुआ तो वो कठघरे में खड़ी हो जाएंगी। दिग्विजय की बात सुनकर बंकू कहेगा कि मैं चला जाऊंगा यहां से।​

ख्याति से अपनी खुशी बांटेगी प्रेरणाImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

ख्याति से अपनी खुशी बांटेगी प्रेरणा

​प्रेरणा अपनी खुशी ख्याति से बांटेगी। ख्याति उसके और अंश के रिश्ते के बारे में सुनकर खुश होगी। लेकिन प्रेरणा सवाल करेगी कि सैंटा बेन ने जब मुझे प्रेम के लिए रोका था तो मेरी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन अंश के साथ रहकर मैं प्रार्थना की खुशी तो नहीं छीन रही ना। इसपर ख्याति उसे समझाएगी कि तुम ऐसा कुछ नहीं कर रही हो। इससे प्रार्थना भी खुश होगी।​

अंश के प्यार को स्वीकार करेगी प्रेरणाImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

अंश के प्यार को स्वीकार करेगी प्रेरणा

​प्रेरणा अंश के प्यार को स्वीकार कर लेगी। वो अंश से अपने दिल की बात कहेगी कि मैं अब और इंतजार नहीं करना चाहती। मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और प्रांशी को साथ लेकर चलना चाहती हूं।​

अनुपमा पर तंज कसेगी पाखीImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

अनुपमा पर तंज कसेगी पाखी

​ईशानी अनुपमा से बंकू के बारे में बात करने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी वहां पाखी आ जाएगी और कहेगी कि जब देखो तब अनु मां के साथ। कभी मेरे साथ भी वक्त बिता लिया कर। पाखी अनुपमा पर तंज कसेगी कि मेरी मॉडल बेटी को नौकरानी बनाकर रख दिया है, पता नहीं क्या पट्टी पढ़ाई है। इसपर अनुपमा जवाब देगी कि काश वो पट्टी मैं तुझे भी पढ़ा सकती।​

प्रेम की बिगड़ेगी तबीयतImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

प्रेम की बिगड़ेगी तबीयत

​दूसरी तरफ राही प्रेम को जगाने की कोशिश करेगी और उसे कैफे के लिए तैयार करेगी। लेकिन जैसे ही प्रेम खड़ा होगा, उसे चक्कर आ जाएगा। प्रेम की तबीयत खराब देख राही भी चिंता में डूब जाएगी।​

राही को जिम्मेदारी सौंपेगा प्रेमImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

राही को जिम्मेदारी सौंपेगा प्रेम

​प्रेम राही से कहेगा कि मैं आज कैफे नहीं जा सकता, इसलिए आज का ऑर्डर और प्रेजेंटेशन तुम्हें देखना पड़ेगा। राही जवाब देगी कि मैं घर पर खाना बना सकती हूं, लेकिन कैफे में नहीं। प्रेम उससे कहेगा कि राही तुम्हें ही ये सब करना होगा।​

मुश्किलों में फंसेगी राहीImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

मुश्किलों में फंसेगी राही

​'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि राही श्रुति की मदद लेने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसे बिल्कुल भाव नहीं देगी। दूसरी तरफ राही सबकुछ अकेले करने की कोशिश करेगी, लेकिन वो कैफे में फंस जाएगी। ऐसे में अनुपमा और उसकी टीम मदद करेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!