Sachin Tyagi On Anupamaa TRP: टीवी सीरियल अनुपमा की रेटिंग में तेजी से गिरावट आ रही है। एक समय पर ये शो नंबर एक की गद्दी पर बैठा हुआ था। सीरियल में लगातार आ रहे टर्न और ट्विस्ट फैंस पसंद कर रहे थे, लेकिन इस अब शो मुश्किल से टॉप 5 में बना हुआ है। फैंस शो में रिपीट हो रहे ट्रैक से परेशान हो गए हैं, लेकिन सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) को शो की टीआरपी कम होने की टेंशन नहीं है। एक्टर को अनुपमा (Anupamaa) के रॉयल फैंस पर पूरा भरोसा है। हाल ही में सचिन त्यागी ने जूम/ टेली टॉक इंडिया से खास बातचीत की, जिसमें एक्टर ने शो की टीआरपी पर खुलकर बात की। (ये भी पढ़ें: 'ब्लड देखकर कांप गया', Divyanka Tripathi की डिलीवरी देख अंदर तक हिल गए Vivek Dahiya, पल याद कर निकले आंसू)
सचिन त्यागी ने शो की टीआरपी गिरने पर तोड़ी चुप्पी
सचिन त्यागी से इंटरव्यू में अनुपमा की गिरती टीआरपी के बारे में सवाल किया तो एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि अनुपमा का प्रदर्शन खराब है। टीआरपी तो बस एक आंकड़ा है। अनुपमा अभी भी टॉप 5 में है, और यह हमारे लिए बिल्कुल भी बुरी बात नहीं है। शो के अपने वफादार दर्शक हैं, और वे रात 10 बजे टीवी पर हमारा शो देखना कभी नहीं भूलेंगे। दरअसल, मैंने सुना है कि लोग अनुपमा को टेलीकास्ट होने से पहले जियोहॉटस्टार पर भी देखते हैं। इसलिए, मैं खुश हूं। मैं बस अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दूंगा और हर सीन में बेहतर करने की कोशिश करूंगा।' (ये भी पढ़ें: Naagin 7: इस दिन शूट होगा Priyanka Chahar Choudhary के शो का आखिरी एपिसोड, ड्रैगन का खात्मा करेगी 3 नागिन)अनुपमा के करंट ट्रैक पर बोले सचिन त्यागी
सचिन त्यागी ने शो के करंट ट्रैक पर कहा, 'अनुपमा के मौजूदा ट्रैक को लोगों ने काफी पसंद किया है और इससे भी मैं बहुत खुश हूं। प्रेम और अनुपमा के बीच की नोकझोंक आने वाले एपिसोड्स में और भी दिलचस्प हो जाएगी। मैं दर्शकों से बस इतना ही कहना चाहूंगा कि और भी रोमांच के लिए जुड़े रहें।'
sachin tyagi on anupamaa (photo credit- instagram)
