टीवी मसाला

Anupamaa: सौतेली बेटी संग चल रहे विवादों के बीच Rupali Ganguly को मिला इस एक्टर का साथ, बोले 'साथ खड़ा हूँ...'

Rupali Ganguly receives support from Mehul Nisar: स्टार पल्स के शो अनुपमा से फेमस हुई रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने कई घिनौने इल्जाम लगाए हैं। हालांकि इन सब विवादों के बीच रूपाली गांगुली को अपने ऑन स्क्रीन भाई ने काफी सपोर्ट मिल रहा है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Rupali Ganguly receives support from Mehul Nisar

Rupali Ganguly receives support from Mehul Nisar: टीवी की मशहूर अदाकारा रूपाली गांगुली पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें की एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा वर्मा का एक चार साल पूरा इंस्टाग्राम पोस्ट पिछले कुछ समय से वायरल हो रहा है। जिसमें ईशा (Esha Verma) ने अपनी सौतेली माँ यानि रूपाली गांगुली के कई काले राज से पर्दा उठाया है। इस पोस्ट के सामने आते ही ईशा वर्मा ने एक बार फिर अपनी आवाज को बुलंद किया और अपनी सौतेली माँ रूपाली गांगुली और पिता आश्विन के वर्मा के कई कच्चे चिट्ठे खोले। अब इन सब विवादों के बीच रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को उनके बहुत से फैंस सपोर्ट कर रहे हैं। यहाँ तक की एक्ट्रेस के ऑनस्क्रीन भाई ने उनक समर्थन किया है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रूपाली गांगुली के जिंदगी से जोड़े कई राज ने पिछले कुछ दिनों में काफी सुर्खियां बटोरी है। हालांकि इन सबके बीच फैंस के अंदर अपनी अनुपमा के प्यार कम नहीं हुआ है। यहाँ तक की अनुपमा स्टार और रूपाली गांगुली के ऑन स्क्रीन भाई 'मेहुल निसार' ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट किया है। आज मेहुल ने रूपाली गांगुली संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा "रूप, मैं तुम्हें जानता हूँ और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूँगा। मैं हर एक कदम पर तुम्हारे साथ खड़ा हूँ। मुझे तुम पर गर्व है।'

इस बीच बता दें की अनुपमा शो में रूपाली गांगुली और मेहुल निसार ऑन सक्रीन भाई-बहन की भूमिका निभाते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय मेहुल शो से गायब थे लेकिन अब वह दुबारा वापिस आ गए हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article