Anupamaa Full Episode 05th March, 2023: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में लीला काव्या से सवाल जवाब करते हुए कहती हैं कि अगर माया तुम्हें अपना सच बताया तो तुम भी तो अनिरुद्ध के पास वापस जाना चाहती हो। काव्या कहती हैं कि इसमें गलत क्या है वनराज भी अनुपमा को अपनी जिंदगी में वापस चाहता है। माया सबके सामने कहती हैं कि मुझे काव्या से कोई परेशानी नहीं है। वो वनराज से झूठ नहीं छिपाना चाहती थी। मेरा प्यार अनुज के लिए एक तरफा है। लीला कहती है कि हम तुम दोनों पर भरोसा क्यों करें। अनुपमा कहती हैं कि कपाड़िया का मैटर है तो शाह को चुप रहना चाहिए। अनुपमा बापूजी का आशीर्वाद लेकर कपाड़िया मेंशन चली जाती है। वनराज काव्या से पूछता है कि क्या तुन अनिरुद्ध के साथ रहना चाहती हो।
काव्या कहती हैं कि ये सब मैंने अनुपमा के लिए किया है। मेरे लिए अनिरुद्ध उतना जरूरी नहीं है। वनराज काव्या को अनुज का सच सामने लाने के लिए धन्यवाद कहता है। काव्या को लगता है कि माया के बारे में बोलकर उसने अनुज और अनुपमा के रिश्ते को खराब तो नहीं कर दिया।
समर और डिंपल की होती है पाखी से बहस
पाखी कहती है कि मां को हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। वो इस मामले में माया को गलत मानती है। वहीं, डिंपल कहती है कि प्यार किसी को किसी से हो सकता है। ये बहुत नेचुरल है। समर भी डिंपल की बातों से सहमत होता है। इस बात को लेकर तीनों में बहस हो जाती है। लीला डिंपल से कहती हैं कि तुम्हें कितनी बार कहा है हमारे घर के मामले से दूर रहो। अनुपमा और अनुज ने माया को निकाला घर से बाहर।
