टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: पाखी के पति का कहीं और चल रहा चक्कर, बरखा कराएगी अनुपमा की बेटी का तलाक

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 12, 2022, 10:44 AM IST

anupamaa latest spoiler alert 12 december 2022: अनुपमा की कहानी में बरखा जल्द ही एक चौंकाने वाला कदम उठाएगी और बिना किसी से परामर्श किए पाखी को तलाक के कागजात शाह हाउस में पहुंचाएगी। ये देखकर बाकी परिवार के साथ पाखी चौंक जाएगी, क्योंकि बरखा तलाक के कागजात पाखी के चेहरे पर फेंक देगी।

Image

Anupama Spoiler today

Anupamaa Upcoming Twist and spoiler: अनुपमा सीरियल की कहानी फिलहाल अधिक के इर्द-गिर्द घूम रही है। जो अब आखिरकार अपनी शादी तोड़ देता है। ऐसा लगता है कि अधिक अब पाखी और उसके नखरों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। ऐसे में अधिक अपना घर छोड़कर अपनी बहन और जीजू के पास वापस जाने की योजना बनाता है। वह अपनी बहन के पास आंखों में आंसू लेकर आता नजर आएंगा, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन पाखी से कोई सपोर्ट नहीं मिला।

कहानी में अनुपमा, अधिक की स्थिति को समझेगी, क्योंकि वह जानती है कि पाखी क्या-क्या कर सकती है। आने वाले एपिसोड में अधिक और डिंपी के बीच अच्छी बॉन्डिंग शुरू हो जाएगी और यह पाखी को अच्छा नहीं लगेगा। पाखी एक बार फिर अपने परिवार के सामने एक सीन क्रिएट करती नजर आएंगी, जहां वह अधिक पर डिंपी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाएगी। इससे अनुपमा गुस्से में आ जाएंगी, क्योंकि उसकी बेटी एक बार फिर अपनी हदें पार कर रही है। क्या पाखी और अधिक एक-दूसरे को समझ पाएंगे या नहीं?

कपाड़िया हाउस में वापस आकर अधिक भावनात्मक रूप से पिघल जाएगा, क्योंकि वह अपनी बहन बरखा को गले लगाएगा और पाखी के साथ अपने संघर्ष के बारे में बताएगा कि कैसे वह उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से थक गया है। बरखा गुस्से में उबल जाएगी क्योंकि वह अपने भाई को सबसे ज्यादा प्यार करती है। बरखा जल्द ही एक चौंकाने वाला कदम उठाएगी और बिना किसी से परामर्श किए पाखी को तलाक के कागजात शाह हाउस में पहुंचाएगी। ये देखकर बाकी परिवार के साथ पाखी चौंक जाएगी, क्योंकि बरखा तलाक के कागजात पाखी के चेहरे पर फेंक देगी और उसे अपने भाई के जीवन से बाहर निकलने के लिए कहेगी।

इतना ही नहीं कहानी में आगे बताया जा रहा है कि अधिक को बरखा अब इंडिया से बाहर विदेश भेजने की प्लानिंग में है। बरखा चाहेगी कि उसका भाई अधिक वापस से यूएस चला जाए। अब आगे क्या होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article